Movie prime

28 November को मोरहाबादी Routes बंद, आम वाहनों पर रोक...

Jharkhand Desk: ट्रैफिक पुलिस ने रांची शहर के सभी नागरिकों से अपील की है कि इस दौरान कार्यक्रम के रूट मार्ग में चारपहिया वाहनों का प्रयोग न करें। ताकि ट्रैफिक जैसी ख़राब स्थिति न बने.
 
RANCHI TRAFFIC ROUTES

Jharkhand Desk: मोरहाबादी मैदान में 28 नवंबर को होने वाले नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे. इस दौरान 10 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान किया जायेगा. दरअसल हेमंत सोरेन की सरकार के इस कार्यकाल का पूरे एक साल होने को है और इसी अवसर पर हेमंत सोरेन युवाओं को तोहफा देने वाले हैं. इस कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है. जहां शहर में 28 नवंबर की सुबह 6 से रात के 10 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाया गया है. 

पुराने वाहनों को दिल्ली-NCR में ग्रीन सिग्नल... उनका क्या जिन्होंने  जल्दबाजी में कबाड़ में बेच दी अपनी गाड़ियां? - No Ban for Old Vehicles in  Delhi NCR Supreme Court ...

इस दिन सभी भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। वहीं नो-इंट्री का समय पूर्ववत ही रखा गया है. कार्यक्रम के दौरान एसएसपी आवास, दिवंगत शिबू सोरेन आवास, अतिथि शाला, मोरहाबादी टीओपी, रेडक्रास वाले रोड में सामान्य वाहनों का भी परिचालन बंद रहेगा. 

ट्रैफिक पुलिस ने रांची शहर के सभी नागरिकों से अपील की है कि इस दौरान कार्यक्रम के रूट मार्ग में चारपहिया वाहनों का प्रयोग न करें। ताकि ट्रैफिक जैसी ख़राब स्थिति न बने.
इन चिन्हित जगहों पर ही होगी वाहनों की पार्किंग

  • वहीं कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए फुटबॉल मैदान रांची कॉलेज मोरहाबादी, आर्मी मैदान मोरहाबादी, टीआरआई मैदान और डीआईजी ग्राउंड में पार्किंग जोन तैयार किया गया है.
  • कांके रिंग रोड, चांदनी चौक, राम मंदिर की सर आने वाले वाहन लोग भी चिह्नित जगहों पर ही अपने वाहन पार्क कर सकेंगे.
  • आर्मी मैदान मोरहाबादी की पार्किंग में बूटी मोड़, रिम्स, करमटोली चौक होते हुए आने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है. आवश्यकता अनुसार अन्य मार्गों पर भी कुछ समय के लिए रूट में बदलाव और बंद किया जा सकता है.