Movie prime

रांची में मुस्लिम धर्मावलंबियों का प्रदर्शन, अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जताया विरोध; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टैंड क्लियर करने की मांग

Ranchi: प्रदर्शन के दौरान अंजुमन इस्लामिया के महासचिव डॉ. तारिक ने कहा कि ईरान हमेशा से भारत का मित्र देश रहा है. आज भी जब जरूरत पड़ी तो उसने होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते सिर्फ भारत के जहाज को जाने दिया. ऐसे में उनकी मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना स्टैंड साफ करना चाहिए.
 
JHARKHAND

Ranchi: ईरान के साथ चल रहे अमेरिका-इजरायल युद्ध को अमेरिका की दादागिरी करार देते हुए रांची अंजुमन इस्लामिया के महासचिव डॉ. तारिक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने हरमू रोड में ईद की नमाज के बाद प्रदर्शन किया. हाथों में ईरान के समर्थन और अमेरिका-इजरायल के विरोध में तख्तियां लिए मुसलमानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिडिल ईस्ट युद्ध पर भारत का स्टैंड साफ करने की मांग की.

प्रदर्शन के दौरान अंजुमन इस्लामिया के महासचिव डॉ. तारिक ने कहा कि ईरान हमेशा से भारत का मित्र देश रहा है. आज भी जब जरूरत पड़ी तो उसने होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते सिर्फ भारत के जहाज को जाने दिया. ऐसे में उनकी मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना स्टैंड साफ करना चाहिए. अंजुमन इस्लामिया के महासचिव डॉ. तारिक ने कहा कि राजधानी रांची में ईद की नमाज के दौरान बेहतर व्यवस्था के लिए वह जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हैं. 

वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने राज्यवासियों को ईद और सरहुल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यही भारत की खूबसूरती है. उन्होंने कहा कि हमसब मिलकर सभी त्योहार मनाएं.

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि 30 दिन के रोजे के बाद हर किसी के चेहरे पर खुशियां हैं. हम एक साथ ईद, सरहुल और चैती नवरात्र मना रहे हैं यही हमारी खूबसूरती है और यह गंगा-जमुनी तहजीब बरकरार रहे यही हमारी कामना है. 

क्या रही मांग?

  • प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही घटनाओं पर भारत सरकार को खामोश नहीं रहना चाहिए.
  • उन्होंने नरेंद्र मोदी से मांग की कि भारत अमेरिका और इज़रायल के पक्ष या विपक्ष में अपना स्टैंड साफ करे.

सुरक्षा के रहे इंतज़ाम

प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए थे। मौके पर पुलिस बल की तैनाती रही और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण मे रही.

शांतिपूर्ण प्रदर्शन

आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था और इसका उद्देश्य सरकार तक अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से पहुंचाना था. रांची में हुए इस प्रदर्शन के जरिए मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अमेरिका और इज़रायल के खिलाफ नाराजगी जताई और प्रधानमंत्री से भारत की विदेश नीति पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की.