Newshaat_Logo

National Sports Day: झारखंड में 28 अगस्त से खेलों का महाआयोजन, ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ बनेगी थीम

National Sports Day: हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर झारखंड में 28 अगस्त से खेल और फिटनेस से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन शुरू होगा. अभियान की थीम ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ रखी गयी है. इसका उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को खेल, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है.
 
JHARKHAND

Ranchi: झारखंड के सरकारी स्कूलों में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इस वर्ष तीन दिवसीय खेल एवं फिटनेस आयोजन 27 अगस्त से शुरू होगा। झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से इस संबंध में सभी जिलों के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 28 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी होने के कारण कार्यक्रम की तारीख में बदलाव किया गया है।

sports-and-fitness-events-from-august-28-on-national-sport-day-in-jharkhand

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आमतौर पर 28 अगस्त को होने वाली गतिविधियां अब 27 अगस्त को ही आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 29 और 30 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगे।

27 अगस्त को होंगी 28 अगस्त की गतिविधियां

झारखंड शिक्षा परियोजना के निर्देश के अनुसार, राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत 28 अगस्त के लिए निर्धारित सभी गतिविधियों का आयोजन 27 अगस्त को किया जाएगा। वहीं 29 और 30 अगस्त की गतिविधियां पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक आयोजित होंगी।

Sports and fitness events from August 28 on National Sport Day in Jharkhand

खास बात यह है कि 30 अगस्त को रविवार होने के बावजूद स्कूल खुले रहेंगे। इस दिन विद्यालयों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक खेल एवं अन्य निर्धारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ होगी अभियान की थीम

राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से भी सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। केंद्र सरकार के निर्देश के अनुरूप इस वर्ष ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम पर तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान में केवल सरकारी स्कूल ही नहीं, बल्कि सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों को भी शामिल किया गया है। स्कूलों में विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ अन्य खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

खेल प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित

आयोजन के दौरान विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना विकसित करने के साथ उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है।

राष्ट्रीय खेल दिवस के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल और शारीरिक गतिविधियों से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है।

स्कूलों में खेल सामग्री और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था जरूरी

झारखंड शिक्षा परियोजना ने स्कूलों को आयोजन के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। विद्यालयों में पर्याप्त खेल सामग्री, पेयजल और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखना अनिवार्य होगा।

इस दौरान किसी विद्यार्थी के चोटिल होने या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की स्थिति में तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा सके, इसके लिए स्कूलों को पहले से तैयारी रखने को कहा गया है।

तीन दिवसीय इस आयोजन के जरिए विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और फिटनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया जाएगा।