Newshaat_Logo

3 या 4 करोड़ नहीं..इससे कहीं ज्यादा! बोकारो ट्रेजरी घोटाले का असली आंकड़ा जानकर दंग रह जाएंगे आप!

Bokaro: प्रशासन का मानना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है. वहीं राज्य स्तर पर भी अलग से जांच जारी है. डीसी ने कहा कि कोषागार से अवैध निकासी का मामला बेहद गंभीर है.
 
Treasury-scam-accountant-fraudulent-withdrawal-several-crore-in-bokaro-jharkhand

Bokaro: कोषागार घोटाला मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, घोटाले की रकम वैसे-वैसे बढ़ती जा रही है. पहले 3 करोड़ 15 लाख, फिर 4 करोड़ 29 लाख 71 हजार और अब 6 करोड़ के पार पहुंच गई है. जांच अभी भी चल रही है. आंकड़ा और बढ़ता है या नहीं यह तो जांच के बाद ही साफ हो पाएगा. जिला प्रशासन ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की बात कही है.

TREASURY SCAM IN JHARKHAND

उपायुक्त अजय नाथ झा ने बताया कि कोषागार से पुलिस विभाग के एक लेखपाल द्वारा अवैध निकासी का मामला वर्ष 2016 से जांच के अधीन है. पहले यह राशि 4 करोड़ 29 लाख 71 हजार बताई जा रही थी, लेकिन अब जांच में यह बढ़कर 6 करोड़ से अधिक होने के संकेत मिले हैं. प्रारंभिक जांच में राम नरेश सिंह, उपेंद्र सिंह और एस कुमार समेत कई अन्य नाम सामने आए हैं. जिनके नाम पर फर्जी निकासी की गई है.

प्रशासन का मानना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है. वहीं राज्य स्तर पर भी अलग से जांच जारी है. डीसी ने कहा कि कोषागार से अवैध निकासी का मामला बेहद गंभीर है. इसे जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लिया गया है. जांच जारी है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

सभी दोषियों पर होगी कार्रवाई: डीसी

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि पुलिस प्रशासन पर भरोसा रखिए जांच पूरी कर तथ्यों को सार्वजनिक किया जाएगा. इसके साथ ही डीसी ने कहा कि इस कारनामे में जितने भी दोषी होंगे, किसी को बख्शा नहीं जाएगा.