Newshaat_Logo

अब WhatsApp पर पुलिस से जुड़ना आसान, जमशेदपुर में ‘जोहार पुलिस’ ‘CHATBOT’ लॉन्च

Jamshedpur: शहर में पुलिसिंग को और आसान व डिजिटल बनाने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू किया है. इसके जरिए लोगों को WhatsApp पर पुलिस से जुड़ी विभिन्न सेवाओं और जरूरी जानकारी मिल सकेगी. इस पहल का उद्देश्य आम लोगों को पुलिस सेवाओं तक आसानी से पहुंच उपलब्ध कराना और शिकायत व सहायता की प्रक्रिया को सरल बनाना है.
 
JHARKHAND

Jamshedpur: आम लोगों की सुविधा के लिए जमशेदपुर पुलिस ने डिजिटल पुलिसिंग की दिशा में नई पहल शुरू की है। अब नागरिक WhatsApp के जरिए कई पुलिस सेवाओं और जरूरी जानकारियों का लाभ ले सकेंगे। इसके लिए पुलिस ने ‘जोहार पुलिस’ (JOHAR POLICE) WhatsApp चैटबॉट लॉन्च किया है।

Jamshedpur police initiative : जमशेदपुर में शुरू हुआ 'जोहार पुलिस' चैटबॉट,  अब मोबाइल से मिलेगी पुलिस की मदद, देखिए – video – Sharp Bharat News

ऐसे करें चैटबॉट का इस्तेमाल

जमशेदपुर एसएसपी एहतेशाम वकारीब के अनुसार, चैटबॉट का इस्तेमाल करने के लिए WhatsApp पर 9471167577 नंबर पर सिर्फ ‘Hi’ भेजना होगा। इसके बाद चैटबॉट में उपलब्ध सेवाओं में से जरूरत के अनुसार विकल्प चुना जा सकता है। QR कोड स्कैन करके भी इस सेवा से जुड़ा जा सकता है।

अब WhatsApp से मिलेगी पुलिस सेवा, “Hi” भेजते ही एक्टिव होगा जोहार पुलिस  चैटबॉट - Jharkhand News28

एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सुविधाएं

‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट के जरिए नागरिक खोए मोबाइल से संबंधित सहायता, साइबर अपराध की जानकारी, ट्रैफिक चालान, पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन जैसी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। इसके अलावा पुलिस कार्यालय में दिए गए आवेदन या शिकायत का स्टेटस भी पता किया जा सकेगा।

चैटबॉट के माध्यम से नजदीकी थाना, महिला सुरक्षा और ईव-टीजिंग से संबंधित शिकायत या सूचना, वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायता तथा पुलिस को शिकायत, सुझाव और फीडबैक भेजने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

थाने के चक्कर लगाने की जरूरत होगी कम

पुलिस के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को सामान्य पुलिस सेवाओं के लिए बार-बार थाना या पुलिस कार्यालय जाने से राहत देना है। WhatsApp के माध्यम से पुलिस और आम लोगों के बीच संपर्क को आसान और तेज बनाने की कोशिश की गई है।

WhatsApp पर ऐसे मिलेगी सेवा

WhatsApp खोलें → 9471167577 पर जाएं → ‘Hi’ भेजें → जरूरत के अनुसार सेवा चुनें।

जमशेदपुर पुलिस ने लोगों से ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की अपील की है।