Newshaat_Logo

अरे भाई! ये बिमारी दिन कहां देखती है...आज बीमार पड़े तो RIMS मत जाना, दशहरा पर बंद रहेगा RIMS का OPD, सदर में ही होगा इलाज

सदर अस्पताल में ओपीडी के साथ-साथ इमरजेंसी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी. मरीजों को चिकित्सीय परामर्श देने के साथ फार्मेसी भी खुलेगी, जिससे अस्पताल में उपलब्ध दवा मिल सकेंगी. वहीं, राजधानी के निजी अस्पतालों और डॉक्टरों के क्लिनिक में दशहरा के दिन इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.
 
RANCHI RIMS
Jharkhand Desk: सदर अस्पताल में ओपीडी के साथ-साथ इमरजेंसी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी. मरीजों को चिकित्सीय परामर्श देने के साथ फार्मेसी भी खुलेगी, जिससे अस्पताल में उपलब्ध दवा मिल सकेंगी. वहीं, राजधानी के निजी अस्पतालों और डॉक्टरों के क्लिनिक में दशहरा के दिन इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.

Jharkhand Desk: विजयादशमी के दिन 2 अक्टूबर को रिम्स का ओपीडी बंद रहेगा. हालांकि, छुट्टी के बाद भी अस्पताल में भर्ती मरीजों को सीनियर डॉक्टर सुबह में परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे. जूनियर डॉक्टर वार्ड में मौजूद रहेंगे. इससे रिम्स पहुंचने वाले मरीजों को इमरजेंसी में ही परामर्श लेना पड़ेगा. 1 अक्तूबर को रिम्स का ओपीडी सामान्य रूप से खुला रहा. उधर, विजयादशमी के दिन सदर अस्पताल का ओपीडी चालू रहेगा.

सदर अस्पताल में ओपीडी के साथ-साथ इमरजेंसी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी. मरीजों को चिकित्सीय परामर्श देने के साथ फार्मेसी भी खुलेगी, जिससे अस्पताल में उपलब्ध दवा मिल सकेंगी. वहीं, राजधानी के निजी अस्पतालों और डॉक्टरों के क्लिनिक में दशहरा के दिन इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. अधिकांश डॉक्टरों की ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी. हालांकि, कुछ बड़े अस्पतालों में सुबह का ओपीडी चालू रहेगा. मरीजों को डॉक्टरों का परामर्श मिल जायेगा.