Newshaat_Logo

हाय रे व्यवस्था! झारखंड में खुली सिस्टम की पोल, गर्भवती महिला को खाट पर लादकर 3 KM दूर अस्पताल पहुंचाया

 
jharkhand palamu
नदी पार करने के बाद ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग से मदद की गुहार लगाते रहे लेकिन उनके लिए कोई मदद नहीं मिली. स्वास्थ्य विभाग को फोन कर मदद मांगी गई, लेकिन किसी अधिकारी ने कॉल रिसीव नहीं किया. एंबुलेंस या ममता वाहन भी मौके पर उपलब्ध नहीं कराया गया. मजबूरन ग्रामीणों ने निजी वाहन की व्यवस्था कर चंपा देवी को अस्पताल पहुंचाया.

Jharkhand Desk: झारखंड के पलामू जिला के विश्रामपुर प्रखंड के घासीदाग पंचायत के राजखाड़ ग्राम स्थित अंबेडकर नगर के लोगों की जिंदगी हर दिन खतरे से गुजर रही है. धुरिया नदी पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों को बरसात में सबसे ज्यादा कठिनाई उठानी पड़ती है.

सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती महिला चंपा देवी को ग्रामीणों ने खाट पर लिटाकर नदी पार कराया. नदी में छाती तक पानी भरा था. ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालते हुए महिला को सुरक्षित पार कराया. 

नदी पार करने के बाद ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग से मदद की गुहार लगाते रहे लेकिन उनके लिए कोई मदद नहीं मिली. स्वास्थ्य विभाग को फोन कर मदद मांगी गई, लेकिन किसी अधिकारी ने कॉल रिसीव नहीं किया. एंबुलेंस या ममता वाहन भी मौके पर उपलब्ध नहीं कराया गया. मजबूरन ग्रामीणों ने निजी वाहन की व्यवस्था कर चंपा देवी को अस्पताल पहुंचाया.

झारखंड में खुली सिस्टम की पोल, गर्भवती महिला को खाट पर लादकर पहुंचाया गया  अस्पताल - Palamu Pregnant Woman Carried Across River on Cot Due to Lack of  Bridge

पलामू में बिश्रामपुर प्रखंड के राजखाड़ अंबेडकर नगर की रहने वाली चंपा देवी नामक महिला को सोमवार की शाम प्रसव पीड़ा शुरू हुई. अंबेडकर नगर बिश्रामपुर के धुरिया नदी के तट पर बसा हुआ है. प्रसव पीड़ा होने के बाद ग्रामीण एकजुट हुए और चंपा देवी को खाट लिटाया. ग्रामीण धुरिया नदी की बाढ़ के पानी में चंपा देवी को खाट पर लिटाकर पार किया. नदी में लोगों के छाती तक पानी थी लेकिन लोग साहस दिखाते हुए चंपा देवी की मदद की.

नदी पार करने के बाद ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मदद के लिए गुहार लगाते रहे लेकिन किसी भी अधिकारी ने मदद नहीं की. लोगों को मौके पर ममता वाहन या एंबुलेंस उपलब्ध नहीं करवाया गया. ग्रामीण निजी खर्चे से वाहन कर चंपा देवी को अस्पताल पहुंचाया.

Hero Image

बरसात में बदतर हो जाता है जीवन
अंबेडकर नगर के रहने वाले अवधेश राम ने बताया कि चंपा देवी को उन लोगों ने जान को जोखिम में डालकर मदद की और नदी पार किया है. नदी पार करने के बाद वह मदद की गुहार लगाते रहे लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली है. उनका गांव काफी मुश्किलों का सामना कर रहा है नदी पर कोई पुल नहीं है जिस कारण लोगों को बाढ़ के पानी में ही जाना पड़ता है.

ग्रामीणों ने बताया कि वे वर्षों से पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई. हाल ही में पलामू उपायुक्त से भी ग्रामीणों ने लिखित रूप से पुल और पक्की सड़क की मांग की है.

बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर चंद्रवंशी ने कहा कि स्वास्थ्य प्रभारी से लेकर उन्होंने कई लोगों को कॉल किया लेकिन किसी ने कॉल का जवाब नहीं दिया है. यह मामला गंभीर है ग्रामीण जान जोखिम में डालकर मदद कर रहे हैं. वे मामले में सरकार और उच्च अधिकारियों से बात करेंगे और कार्रवाई की मांग करेंगे.