एक तरफ झारखंड स्थापना दिवस का आयोजन दूसरी तरफ आंदोलनकारियों का दर्द, कहा- जो मान-समान मिलना चाहिए था, वह अब तक नहीं मिला है अधिकारी से मिलने के लिए काफी कठिनाई होती है...
Jharkhand Desk: इस दौरान आंदोलनकारियों ने कहा कि उन्हें जो मान-समान मिलना चाहिए था, वह अब तक नहीं मिला है. किसी भी अधिकारी से मिलने के लिए काफी कठिनाई होती है.
Nov 15, 2025, 18:07 IST
Jharkhand Desk: जिला प्रशासन की ओर से धनबाद के टाउन हॉल में झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान झारखंड आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में आंदोलनकारियों ने खुलकर अपनी बातें रखी.
आंदोलनकारियों ने की पेंशन राशि बढ़ाने की मांग
वहीं समारोह में शामिल हुए झारखंड आंदोलनकारियों ने कहा कि उन्हें दी जा रही पेंशन राशि अपेक्षाकृत काफी कम है. साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के कारण ही झारखंड राज्य अस्तित्व आया था, लेकिन आज राज्य सरकार आंदोलनकारियों को महज 3500 रुपये पेंशन दे रही है, जबकि राशि बढ़ाकर 10 से 15 हजार रुपये करने की जरूरत है. इस दौरान
आंदोलनकारियों ने कहा कि उन्हें जो मान-समान मिलना चाहिए था, वह अब तक नहीं मिला है. किसी भी अधिकारी से मिलने के लिए काफी कठिनाई होती है.
आंदोलनकारियों की इस मांग का धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने भी समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि राशि में बढ़ोतरी राज्य सरकार के स्तर से होना है.
निश्चित तौर उनकी मांग को सरकार तक पहुंचाएंगे. उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है. प्रयास होगा कि सरकारी अस्पतालों के अलावे निजी अस्पतालों में भी आंदोलनकारियों को प्राथमिकता के तौर पर बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले.
आपको बता दें कि झारखंड राज्य गठन हुए आज 25 साल पूरे हो गए हैं. झारखंड अलग राज्य लेने में आंदोलनकारियों ने अपना खून-पसीना बहाया था. काफी संघर्ष के बाद झारखंड राज्य का गठन हुआ था.







