Movie prime

रामनवमी पर जुलूस, भीड़ और संवेदनशील इलाकों को लेकर डीआईजी ने ली हर स्थिति की जानकारी...

Giridih: सुरक्षाबलों के साथ-साथ पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कहां-कहां की जानी है, कितना बल बढ़ाया जाना जरुरी है, इन सभी बिंदुओं की जानकारी लेते हुए सीधा निर्देश दिया. बैठक के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए डीआईजी ने कहा कि सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी नहीं है. पहले की तरह इस बार भी बाहर से भी सुरक्षा बल आ रहे हैं.
 
JHARKHAND

Giridih: जिले में रामनवमी को लेकर सुरक्षा की व्यवस्था को और भी चुस्त किया जा रहा है. गिरिडीह में संवेदनशीलता को देखते हुए रामनवमी पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाते रहे हैं. इस बार भी सुरक्षा पुख्ता किया गया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंत्री सुदिव्य कुमार द्वारा भी कई दिशा निर्देश जिलाधिकारी के साथ एसपी को दिए गए हैं. वहीं डीसी-एसपी ने भी हर एक बिंदू पर अध्ययन करते हुए तैयारी की है.

इन सबके बीच हजारीबाग अनुमंडल के डीआईजी अंजनी कुमार झा भी सोमवार को गिरिडीह पहुंचे. यहां एसपी डॉ बिमल कुमार के अलावा सभी डीएसपी, एसडीपीओ और इंस्पेक्टर के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में हर एक थाना के स्तर पर की गई तैयारी की जानकारी ली. जहां पहले कभी विवाद हुआ था, वैसे स्थानों पर किस तरह की योजना तैयार की गई है, उसपर भी जानकारी ली. जिस स्थान पर रास्ते का विवाद है, उसका हल कैसे निकाला जा रहा है, उसकी भी जानकारी ली.

सुरक्षाबलों के साथ-साथ पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कहां-कहां की जानी है, कितना बल बढ़ाया जाना जरुरी है, इन सभी बिंदुओं की जानकारी लेते हुए सीधा निर्देश दिया. बैठक के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए डीआईजी ने कहा कि सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी नहीं है. पहले की तरह इस बार भी बाहर से भी सुरक्षा बल आ रहे हैं.

गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार भी लगातार मेहनत करते हुए सभी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. एसपी ने कहा कि अखाड़ा का आयोजन नियमाकुल ही होगा. डीआईजी ने बताया कि सभी डीएसपी, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर से उन्होंने खुद बात की है और हरेक बिंदू पर जानकारी ली है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है.