Movie prime

रांची के मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस पर अलग-अलग विभाग के झांकी बने रहे अकर्षण का केंद्र, राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया झंडोतोलन...

Ranchi: इस साल पूरे 12 विभागों के द्वारा झांकियां प्रदर्शित की गईं. जिसमें पर्यावरण संरक्षण से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कृषि, पर्यटन और तकनीकी शिक्षा तक की झलक देखने को मिली...
 
Republic Day Flag Hosting

Ranchi: गणतंत्र दिवस के मौके पर ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झंडोतोलन किया. इस मौके पर प्रदर्शित झांकी जहां खासा आकर्षण का केंद्र बना रहा, वहीं प्लाटून परेड ने सैन्य शक्ति को प्रदर्शित करने में कोई कसर नहीं छोड़ा.

इस वर्ष कुल 12 विभागों के द्वारा झांकियां प्रदर्शित की गईं. जिसमें पर्यावरण संरक्षण से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कृषि, पर्यटन और तकनीकी शिक्षा तक की झलक देखने को मिली.

अलग अलग विभाग के झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी में झारखंड के 25 साल के विकास का सफर बड़े ही आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया.
इस झांकी में राज्य की खनिज संपदा, औद्योगिक विकास, परिवहन, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा, कल-कारखाने, आधारभूत संरचना को बड़े ही खूबसूरत ढंग से दर्शाया गया.
इस झांकी में सबसे खास आकर्षण का केंद्र भगवान बिरसा मुंडा से लेकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की मूर्ति रही है.
इस दौरान जनजातियों के वाद्ययंत्र ढोल, नगाड़े, मांदर के अलावे देसी म्यूजिक और डांस भी लोगों को आकर्षित करता रहा. इसके अलावे झांकी में पर्यटन, ग्रामीण विकास, गृह, कारा, आपदा प्रबंधन, कला-संस्कृति विभाग की झांकी में झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित करने में कोई कसर नहीं छोड़ा. इस झांकी में मलूटी मंदिर, पलामू किला और जामा मस्जिद शामिल था.
Ranchi Republic Day
15 प्लाटून परेड ने राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को बनाया खासमोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में 15 प्लाटून परेड ने हिस्सा लेकर इसे खास बना दिया. जिन 15 प्लाटून परेड प्रदर्शित की गई, उसमें भारतीय सेना, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, झारखंड जगुआर, जेएपी-1, जेएपी-2, डीएपी (पुरुष), डीएपी (महिला), एसएसबी, छत्तीसगढ़ पुलिस, जेएपी-10 (महिला बटालियन), होमगार्ड, एनसीसी महिला एवं पुरुष शामिल थे.
Ranchi Republic Day
इसके अलावे जो बैंड पार्टियां भाग ली थीं, उसमें आर्मी, जेएपी-1, होमगार्ड, जेएपी-10 (महिला) शामिल था. गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड का समादेशन कैप्टन मोहित कुमार सुमन, भारतीय सेना रांची द्वारा किया गया. वहीं सुशांत कुमार, परिचारी प्रवर-1, रांची परेड के द्वितीय समादेशक थे.