Movie prime

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन कई अहम घोषणाएं, तालाबों के सौंदर्यीकरण से लेकर बहाली तक फैसले...

Ranchi: उन्होंने कहा कि चार से पांच महीने में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की कोशिश की जाएगी. बिजली बिल गड़बड़ी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पुराने बकाया का कैरी फॉरवर्ड हो रहा है और स्मार्ट मीटर के जरिए हर महीने बिल की जानकारी दी जा रही है.
 
JHARKHAND VIDHANSABHA
Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन कई अहम घोषणाएं की गईं. सरयू राय ने चंदवा के रेलवे साइडिंग के पास जरदहा डैम का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नाला अवरुद्ध होने से तालाब में पानी पहुंचने में दिक्कत हो रही है. इस पर मंत्री हफीजुल अंसारी ने कहा कि अब विभाग 2.5 एकड़ से अधिक के सभी सरकारी और गैर सरकारी तालाबों के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव लाएगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बड़े तालाबों के विकास से जल संरक्षण और स्थानीय जरूरतों को मजबूती मिलेगी. वहीं चेक डैम के रखरखाव पर उठे सवाल के जवाब में कहा गया कि टूटे या गाद से भरे चेक डैम का काम मनरेगा के तहत कराया जाएगा.

ऊर्जा विभाग में बहाली जल्द, हर विधानसभा में बनेगा कोल्ड स्टोरेज

ऊर्जा मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि विभाग में बहाली के लिए नियुक्ति नियमावली तैयार हो चुकी है और इसे जल्द कैबिनेट में भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि चार से पांच महीने में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की कोशिश की जाएगी. बिजली बिल गड़बड़ी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पुराने बकाया का कैरी फॉरवर्ड हो रहा है और स्मार्ट मीटर के जरिए हर महीने बिल की जानकारी दी जा रही है. वहीं कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने घोषणा की कि हर विधानसभा में विधायकों की अनुशंसा पर कोल्ड स्टोरेज स्थापित किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर 500 मीट्रिक टन क्षमता के कोल्ड स्टोरेज पहले से मौजूद हैं और किसानों को फसल भंडारण व ऋण सुविधा में आने वाली तकनीकी दिक्कतों को दूर करने पर भी काम किया जा रहा है.