झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हो रही चर्चा, नक्सल विरोधी अभियान बाबूलाल मरांडी ने बंगाल सरकार पर साधा निशाना
Jharkhand Budget Session: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही हैं. कार्यवाही की शुरुआत में विधानसभा की ओर से टीम इंडिया को जीत के लिए बधाई दी गई. इसे देश के लिए गर्व का विषय बताया गया.
इसके बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने व्यवस्था के माध्यम से राज्य से UPSC परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को भी सदन की ओर से बधाई देने की मांग रखी. इसके साथ ही कांग्रेस की ओर से अमेरिका से तेल लेने के लिए अनुमति से जुड़े मुद्दे पर भी सदन से इसकी निंदा प्रस्ताव लाने की मांग की गई.
प्रश्नकाल के दौरान मादक पदार्थों की खेती का मुद्दा उठा
प्रश्नकाल शुरू होने पर जेएमएम विधायक हेमलाल मुर्मू ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने का मामला उठाया. उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल पुलिस कर्मियों और पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की. हेमलाल मुर्मू ने सदन में कहा कि राज्य में करीब 27,015 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती होने की बात सामने आई है और यह सवाल उठाया कि आखिर किसके सहयोग से इतनी बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की खेती हो रही है.
इस पर जवाब देते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि जैसे ही मामले सामने आते है, अफीम की खेती को नष्ट कर दिया जाता है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस की भूमिका की जांच भी की जाती है और यदि कोई पुलिस कर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
सारंडा में नक्सल ऑपरेशन पर भी उठा सवाल
वहीं जेडीयू विधायक सरयू राय ने सारंडा क्षेत्र में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान का मुद्दा उठाया. उन्होंने सरकार से पूछा कि इस अभियान में पकड़े गए या मारे गए उग्रवादियों में किन-किन नक्सली संगठनों के प्रमुख नेताओं के नाम शामिल है. साथ ही यह भी सवाल किया कि सारंडा क्षेत्र कब तक नक्सल मुक्त होगा. इस पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरयू राय की चिंता सरकार की भी चिंता है और क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ जितनी कार्रवाई वर्तमान सरकार के दौरान हुई है, उतनी पहले कभी नहीं हुई.







