Newshaat_Logo

वन महोत्सव के मौके पर विधानसभा परिसर में पौधरोपण, CM हेमंत सोरेन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Ranchi: मुख्यमंत्री ने भविष्य में जल संकट को बड़ी चुनौती बताते हुए वर्षा जल संचयन और पानी को धरती में समाहित करने पर जोर दिया. उन्होंने विधायकों के आवासीय परिसरों में फलदार पौधे लगाने के भी निर्देश दिए. कार्यक्रम में विधायक कल्पना सोरेन समेत कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे.
 
jharkhand

Ranchi: झारखंड विधानसभा परिसर में मंगलवार को 77वां राज्यव्यापी वन महोत्सव 2026 आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने जल, जंगल और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया।

CM हेमंत सोरेन ने किया पौधरोपण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वन महोत्सव के अवसर पर विधानसभा परिसर में पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, पहाड़ और नदियां झारखंड की पहचान हैं। यहां की प्रकृति और जंगल राज्य के जनजीवन और संस्कृति से गहराई से जुड़े हुए हैं।

CM हेमंत सोरेन ने किया पौधरोपण

पर्यावरण संरक्षण हर व्यक्ति की जिम्मेदारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

वन महोत्सव में मंत्री-विधायकों की रही मौजूदगी

विधायकों के आवासीय परिसर में लगाए जाएंगे फलदार पौधे

मुख्यमंत्री ने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि विधायकों के आवासीय परिसरों में फलदार पौधे लगाए जाएं। उन्होंने सभी विधायकों को फलदार पौधे उपलब्ध कराने और उनके रोपण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

विधायकों के आवासीय परिसर में लगाए जाएंगे फलदार पौधे

जल संकट को लेकर CM ने किया आगाह

हेमंत सोरेन ने भविष्य में जल संकट को बड़ी चुनौती बताते हुए वर्षा जल संचयन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी को अधिक से अधिक संचित कर उसे धरती में समाहित करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने छोटे-बड़े सभी शहरों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

जल संकट को लेकर CM ने किया आगाह

मंत्री और विधायक रहे मौजूद

वन महोत्सव कार्यक्रम में विधायक कल्पना सोरेन समेत राज्य सरकार के कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।