Newshaat_Logo

एक बार फिर खनन क्षेत्र बना मौत का गड्ढा, धनबाद भू-धंसान में तीन की मौत, विधायक जयराम महतो ने बीसीसीएल पर साधा निशाना...

Dhanbad: विधायक जयराम महतो ने इस घटना में हुई मौतों को बेहद दुखद और निंदनीय बताया. उन्होंने साफ तौर पर इस हादसे के लिए बीसीसीएल को जिम्मेदार ठहराया. उनका कहना था कि क्षेत्र में अगर अवैध कोयला खनन हो रहा है, तो यह बीसीसीएल के अधिकार क्षेत्र में आता है और उस पर रोक लगाना भी उसी की जिम्मेदारी है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण ही इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं.
 
JAYRAM MAHTO

Dhanbad: कतरास के सोनारडीह ओपी क्षेत्र स्थित टांडाबारी में हुए दर्दनाक भू-धंसान की घटना के बाद डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मौके का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं और हालात की जानकारी ली. यहां पीड़ित परिवारों में प्रशासन और प्रबंधन के प्रति नाराजगी भी देखी जा रही है.

मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक जयराम महतो ने इस घटना में हुई मौतों को बेहद दुखद और निंदनीय बताया. उन्होंने साफ तौर पर इस हादसे के लिए बीसीसीएल को जिम्मेदार ठहराया. उनका कहना था कि क्षेत्र में अगर अवैध कोयला खनन हो रहा है, तो यह बीसीसीएल के अधिकार क्षेत्र में आता है और उस पर रोक लगाना भी उसी की जिम्मेदारी है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण ही इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं.

विधायक ने घटनास्थल पर चल रहे राहत और बचाव कार्यों को लेकर भी असंतोष जताया. उन्होंने कहा कि राहत कार्य केवल औपचारिकता बनकर रह गया है और प्रभावित लोगों को अपेक्षित सहायता नहीं मिल रही है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा और पुनर्वास की व्यवस्था की जाए. जयराम महतो ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते प्रभावित ग्रामीणों को न्याय नहीं मिला, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे. उन्होंने कहा कि पीड़ितों के हक की लड़ाई में वे हर कदम पर उनके साथ खड़े रहेंगे.