Newshaat_Logo

हिमांशु हत्याकांड पर बढ़ा सियासी दबाव, बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे सांसद-विधायक

Jamshedpur: सुबह से ही भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पूरे शहर में सक्रिय हो गए. उन्होंने बाजारों और व्यापारियों से बंद का समर्थन करने की अपील की. राज्य सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बंद समर्थकों का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और अपराधी बेखौफ हो चुके हैं. 
 
jharkhand

Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार को बुलाए गए जमशेदपुर बंद को व्यापक समर्थन मिला. बंद के दौरान सांसद और कई विधायक स्वयं सड़क पर उतरकर प्रदर्शन में शामिल हुए और व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की. शहर के प्रमुख बाजारों, कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक परिवहन पर बंद का असर देखने को मिला.

Jamshedpur Bandh Impact | Himanshu Singh Murder Protest

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर उतरे 

हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में एनडीए का 'जमशेदपुर बंद', साकची,  बिष्टुपुर समेत पूरा शहर रहा ठप - bandh nda protests himanshu singh murder  city shut

विधायक ने क्या कहा? 

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी सड़क पर उतरे. बंद के बारे में विधायक ने कहा कि अभूतपूर्व बंद हुआ है. लोगों ने अपने दुकानों को बंद रखा है और व्यवसाई संघ ने भी बंद का समर्थन किया है. इसे देखकर सरकर को समझना चाहिए कि जमशेदपुर के लोग कितना दुखी हैं, जो अपराध की घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने आगे कहा कि मामले में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं. पुलिस ने कुछ खास कार्रवाई नहीं किया है. पुलिस मामले को भटकाना चाह रही है.  

हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, छह थाना  क्षेत्रों में निषेधाज्ञा ...

सुबह से ही भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पूरे शहर में सक्रिय हो गए. उन्होंने बाजारों और व्यापारियों से बंद का समर्थन करने की अपील की. राज्य सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बंद समर्थकों का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और अपराधी बेखौफ हो चुके हैं. 

जमशेदपुर बंद को लेकर प्रशासन अलर्ट

जमशेदपुर बंद को लेकर शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं. पूरे जिले को अलग-अलग सेक्टरों में बांटकर 24 घंटे निगरानी की जा रही है. जिले के 49 संवेदनशील स्थानों पर 630 लाठी बल, 73 मजिस्ट्रेट और 20 पुलिस अफसरों की तैनाती की गई है. उपद्रव करने या कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.