Newshaat_Logo

राज्यसभा चुनाव पर सियासी घमासान, झामुमो को विधायकों पर भरोसा; भाजपा ने कसा तंज

Ranchi: राज्यसभा चुनाव के दौरान इतिहास में महागठबंधन के विधायकों के इधर उधर हो जाने को लेकर झामुमो नेता से सवाल किया गया. इसके जवाब में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि मैं सबकी बात नहीं करता लेकिन झामुमो के सभी विधायक एकजुट हैं.
 
JHARKHAND

Ranchi: राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है. सत्तारूढ़ झामुमो ने दावा किया है कि उसे अपने सभी विधायकों पर पूरा भरोसा है और चुनाव में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. पार्टी नेताओं का कहना है कि गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित है.

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर शुरू हुई दावेदारी, झामुमो-कांग्रेस में  तनातनी

इसके बाद राज्यसभा के यह चुनाव बेहद रोचक हो गया है. राज्य में इंडिया ब्लॉक में शामिल दलों के पास विधायकों की पर्याप्त संख्याबल होने के बावजूद हॉर्स ट्रेडिंग और भीतरघात की संभावना के कयास राज्य की राजनीति में जोरों पर है.

इस बीच झारखंड में इंडिया ब्लॉक के सबसे प्रमुख दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने सभी 34 विधायकों को खरा सोना बताया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि उसे कोई रिसोर्ट पॉलिटिक्स या कोई खास रणनीति बनाने की जरूरत नहीं है. वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने एनडीए समर्थित राज्यसभा उम्मीदवार परिमल नथवानी की जीत का दावा किया है.

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हॉर्स ट्रेडिंग पर भरोसा नहीं करती लेकिन उन्हें उम्मीद है कि राज्य की राजनीति को समझने वाले विधायक राज्य और देश हित में निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी की जीत सुनिश्चित करेंगे. भाजपा प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह ने कांग्रेस कार्यालय में महागठबंधन की संयुक्त पीसी में राजद नेताओं की अनुपस्थिति पर तंज भरे शब्दों में कहा कि महागठबंधन का अंतर्द्वंद्व और अंतर्कलह जगजाहिर है.

राज्यसभा चुनाव के दौरान इतिहास में महागठबंधन के विधायकों के इधर उधर हो जाने को लेकर झामुमो नेता से सवाल किया गया. इसके जवाब में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि मैं सबकी बात नहीं करता लेकिन झामुमो के सभी विधायक एकजुट हैं. वह अपने केंद्रीय नेतृत्व के हर आदेश-निर्देश को मानेंगे. उन्होंने कहा कि हमारे सभी विधायक आंदोलन की उपज और दिशोम गुरु के शिष्य रहे हैं. ये सभी झारखंड की बेहतरी के प्रति प्रतिबद्ध रहने वाले लोग हैं और जो भी आदेश नेतृत्व का होगा, उसे वह मानेंगे.

झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता यह भी कहते है कि कांग्रेस एक स्वतंत्र पार्टी है और वह अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए कोई रणनीति बना सकते हैं. उन्होंने कहा कि सुनने में आ रहा है कि कांग्रेस अपने उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने विधायकों को लेकर कहीं जाएगी.

पूर्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई महागठबंधन की पीसी से राजद की दूरी को लेकर झामुमो नेता से सवाल किया गया. इस पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि इसका जवाब तो राजद के नेता ही दे सकते हैं लेकिन संयुक्त पीसी में नहीं जाने का मतलब यह नहीं है कि वह हमसे अलग हैं.

झारखंड भाजपा प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह ने महागठबंधन की संयुक्त पीसी में राजद नेताओं की अनुपस्थिति पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन का अंतर्द्वंद्व और अंतर्कलह जगजाहिर है. उन्होंने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि राज्यहित और देशहित में महागठबंधन के कई विधायक भी एनडीए समर्थित उम्मीदवार का समर्थन करेंगे.