Newshaat_Logo

झारखंड-बिहार बॉर्डर पर सख्त निगरानी की तैयारी, एसपी ने निरीक्षण के बाद दिए निर्देश, संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर...

Palamu: झारखंड-बिहार की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के लिए पलामू पुलिस अब अपनी निगरानी बढ़ाने जा रही है. पलामू के नवनियुक्त एसपी कपिल चौधरी ने मंगलवार को बिहार सीमा से सटे हरिहरगंज, छतरपुर और पड़वा थाना क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अंतरराज्यीय (Interstate) बॉर्डर और नेशनल हाईवे पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए.
 
JHARKHAND

Palamu: झारखंड बिहार बॉर्डर पर पुलिस अपने निगरानी को बढ़ाएगी. पलामू के हरिहरगंज में बिहार के औरंगाबाद से सटा हुआ इंटरस्टेट बॉर्डर है और इंटरस्टेट चेक पोस्ट भी है.

दरअसल, पलामू एसपी कपिल चौधरी ने मंगलवार को बिहार बॉर्डर, हरिहरगंज, छतरपुर और पड़वा थाना का निरीक्षण किया. इसी निरीक्षण के क्रम में एसपी ने इंटरस्टेट बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है. नेशनल हाईवे पर भी निगरानी बढ़ाने को कहा गया है. हरिहरगंज और छतरपुर नेशनल हाईवे के किनारे मौजूद है और दोनों इलाके नक्सल गतिविधि के लिए चर्चित रहे है.

पलामू में पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी कपिल चौधरी पहली बार हरिहरगंज छतरपुर एवं पड़वा थाना में पहुंचे. एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में कई बिंदुओं पर निर्देश दिए गए हैं और इंटरस्टेट बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाने को कहा गया है.

दरअसल, हरिहरगंज का इलाका नक्सल अभियान के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इसी इलाके से बिहार के गया एवं औरंगाबाद से सटे हुए सीमावर्ती इलाके में अभियान चलाया जाता है और नक्सल गतिविधि पर निगरानी रखी जाती है.

पलामू में सबसे अधिक पुलिस बल छतरपुर पुलिस अनुमंडल के इलाके में तैनात हैं और हरिहरगंज छतरपुर थाना क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पुलिस पिकेट भी है. हरिहरगंज छतरपुर के इलाके से ही बिहार, उत्तर प्रदेश के लोग पलामू के इलाके में दाखिल होते हैं.