Movie prime

IIM रांची में 15वां दीक्षांत समारोह की भव्य कार्यक्रम की तैयारी पूरी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मेधावी छात्रों को करेंगे सम्मानित...

Ranchi: IIM रांची में 15वां दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और मेधावी छात्रों को डिग्री व पदक देकर सम्मानित करेंगे. दीक्षांत समारोह में विभिन्न प्रबंधन पाठ्यक्रमों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की जाएंगी. कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक, फैकल्टी सदस्य, छात्र और उनके अभिभावक भी मौजूद रहेंगे.
 
 
iim-ranchi-1774639681123

Ranchi: आईआईएम, रांची के छात्रों के लिए 28 मार्च यानी आज का दिन खास माना जा रहा है. संस्थान के 15वें दीक्षांत समारोह के मौके पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने वाले हैं. दिन के तीन बजे से होने वाले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो रहे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सात मेधावी विद्यार्थियों को मेडल व उपाधि प्रदान करेंगे. इनमें सत्र 2024-26 के पांच विद्यार्थी एमबीए, एमबीए-बीए, एमबीए-एचआरएम, एमबीए-एग्जीक्यूटिव (समर) और एमबीए-एग्जीक्यूटिव (विंटर) के टॉपर हैं.

इसके अतिरिक्त दो विद्यार्थी को स्टूडेंट सिटिजनशिप अवॉर्ड और प्रो आशीष हाजेला अवॉर्ड का विशेष पुरस्कार इस मौके पर उपराष्ट्रपति के हाथों प्रदान किया जायेगा. आईआईएम रांची से मिली जानकारी के अनुसार पुंदाग स्थित कैंपस में दिन के तीन बजे से दीक्षांत समारोह शुरू होगा.इस अवसर पर उपराष्ट्रपति आईआईएम रांची की ओर से विकसित किए गए देश के पहले बी-स्कूल वर्चुअल रियलिटी केस रिपॉजिटरी का भी शुभारंभ करेंगे.

15 दिसंबर 2009 को आईआईएम रांची का हुआ है स्थापना

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रांची यानी आईआईएम रांची का 15 दिसंबर 2009 को स्थापना हुआ था. यह देश का नौवां भारतीय प्रबंधन संस्थान है.शुरुआत में यह सूचना भवन में कई वर्षों तक चला बाद में राजधानी के पुदांग में अपना कैंपस इसे मिला जहां MBA (कोर), MBA-HRM, MBA-Business Analytics, और 5-वर्षीय Integrated Program in Management (IPM) की खास तौर पर पढाई की जाती है.

अपने 15वें दीक्षांत समारोह के मौके पर संस्थान ने 558 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करने का निर्णय लिया है.निर्धारित 558 विद्यार्थियों में पीएचडी के 26, पीएचडी (एग्जीक्यूटिव) के 11, एमबीए के 251, एमबीए-एचआरएम के 62, एमबीए-बीए के 50, एमबीए (एग्जीक्यूटिव) के 50, आईपीएम (बीबीए प्लस एमबीए) 2021–26 बैच के 73 और आईपीएम (बीबीए) 2022–25 बैच के 35 विद्यार्थी शामिल हैं.