Movie prime

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं जमशेदपुर, जाहेर थान में पूजा-अर्चना करने के बाद पहुंचीं मंच पर

Jamshedpur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने से पहले कार्यक्रम स्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. आने वालों को कड़ी जांच के बाद ही एंट्री दी जा रही है. कार्यक्रम स्थल पर रजिस्टर्ड लोगों को ही कड़ी स्क्रीनिंग के बाद एंट्री दी जा रही है. शहर की मुख्य सड़कों पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात हैं. डॉग स्क्वायड की भी तैनाती की गई है...
 
President-droupadi-murmu

Jamshedpur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिन के दौरे के दूसरे दिन हवाई मार्ग से जमशेदपुर पहुंचीं. सोनारी एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच वे सड़क मार्ग से परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह स्थित जाहेर थान गईं. जाहेर थान में पूजा-अर्चना करने के बाद वे मंच पर पहुंचीं. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उनके साथ मौजूद रहे.

President Droupadi Murmu

बता दें कि ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन द्वारा ओल चिकी लिपि के सौ साल पूरे होने पर जमशेदपुर में कार्यक्रम आयजित किया गया है. इस कार्यक्रम के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुई हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने से पहले कार्यक्रम स्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. आने वालों को कड़ी जांच के बाद ही एंट्री दी जा रही है. कार्यक्रम स्थल पर रजिस्टर्ड लोगों को ही कड़ी स्क्रीनिंग के बाद एंट्री दी जा रही है. शहर की मुख्य सड़कों पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात हैं. डॉग स्क्वायड की भी तैनाती की गई है.

President Droupadi Murmu

बता दें कि तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंची. जहां रात्रि उन्होंने लोक भवन में विश्राम किया. फिर आज सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर में आयोजित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी. जमशेदपुर के बाद राष्ट्रपति सरायकेला जाएंगी. जहां एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में वह छात्रों को मेडल प्रदान करेंगी.