Movie prime

लोक भवन से रवाना हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गुमला-रायडीह भी जाएंगी, राष्ट्रपति मुर्मू के प्रोग्राम की पूरी डिटेल...

Ranchi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे के तहत रांची पहुंच चुकी हैं. रविवार को रांची आगमन के बाद राष्ट्रपति ने लोक भवन में रात्रि विश्राम किया. सोमवार की सुबह वह कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जमशेदपुर के लिए रवाना हुईं...
 
President Jharkhand Visit

Ranchi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे के तहत रांची पहुंच चुकी हैं. रविवार को रांची आगमन के बाद राष्ट्रपति ने लोक भवन में रात्रि विश्राम किया. सोमवार की सुबह वह कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जमशेदपुर के लिए रवाना हुईं. लोक भवन से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तक राष्ट्रपति के काफिले के दौरान पूरे रूट लाइन में रांची पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. जगह-जगह पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और सुरक्षा एजेंसियां तैनात रहीं, ताकि राष्ट्रपति के आवागमन में किसी तरह की बाधा न हो.

झारखंड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था  दुरूस्त करने में जुटी हेमंत सरकार - Indian President Draupadi Murmu on Jharkhand  Tour on ...

सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर में आयोजित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी. राष्ट्रपति 29 दिसंबर को जमशेदपुर पहुंचेंगी. वहां सबसे पहले वह करनडीह स्थित दिशोम जाहेर थान (Dishom Jaher Than) जाएंगी, जहां पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी. दिशोम जाहेर थान संथाल समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है. राष्ट्रपति का यह दौरा सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है.

शताब्दी समारोह में भाग लेंगी राष्ट्रपति

इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संथाली भाषा की लिपि ‘ओलचिकी’ के शताब्दी समारोह में भाग लेंगी. इस कार्यक्रम में संथाली भाषा, संस्कृति और साहित्य के संरक्षण एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी. राष्ट्रपति का इस समारोह में शामिल होना आदिवासी समाज और संथाली भाषा के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक क्षण माना जा रहा है.

शताब्दी समारोह के बाद राष्ट्रपति एनआईटी जमशेदपुर जाएंगी. जहां वे संस्थान के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान करेंगी और उन्हें संबोधित भी करेंगी. इस अवसर पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे. दीक्षांत समारोह के समापन के बाद राष्ट्रपति शाम में वापस रांची लौटेंगी और लोक भवन में रात्रि विश्राम करेंगी.

राष्ट्रपति कार्तिक जतरा में करेंगी शिरकत

30 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची से हवाई मार्ग द्वारा छत्तीसगढ़ के जशपुर के लिए रवाना होंगी और वहां से वह सड़क मार्ग से गुमला पहुंचेंगी. गुमला में आयोजित अंतर्राज्यीय जन संस्कृति समागम ‘कार्तिक जतरा’ में शिरकत करेंगी. कार्यक्रम में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति पुनः रांची लौटेंगी और इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी.