Movie prime

राष्ट्रपति मुर्मू का 29 दिसंबर को जमशेदपुर दौरा, राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

Jamshedpur Desk: राष्ट्रपति बनने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहली बार जमशेदपुर आगमन हो रहा है. ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष पर ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित समारोह के समापन पर राष्ट्रपति 29 दिसंबर 2025 को करनडीह स्थित जाहेर स्थान परिसर पहुंचेंगी...
 
President Droupadi Murmu

Jamshedpur Desk: ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष पूरा होने पर जमशेदपुर में ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन द्वारा समारोह आयोजित किया जा रहा है. जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संताली साहित्यकारों को सम्मानित करेंगी. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है.

President Droupadi Murmu in Lucknow Inaugurate Yoga Meditation Program with  CM yogi Adityanath Anandiben patel राष्ट्रपति मुर्मू ने लखनऊ में किया  योग-ध्यान कार्यक्रम का उद्घाटन, कहा- आगे ...

राष्ट्रपति बनने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहली बार जमशेदपुर आगमन हो रहा है. ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष पर ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित समारोह के समापन पर राष्ट्रपति 29 दिसंबर 2025 को करनडीह स्थित जाहेर स्थान परिसर पहुंचेंगी. जहां वह संताली साहित्यकारों को सम्मानित करेंगी. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त समेत तमाम वरीय पदाधिकारियों ने करनडीह स्थित दिशोम जाहेर परिसर मे आयोजन स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का उन्होंने जायजा लिया. साथ ही संबंधित पदाधिकारियों और आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर कई आवश्यक दिशानिर्देश दिए.

President Droupadi Murmu Jamshedpur visit

जानकारी के मुताबिक, 29 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कोल्हान के दो जिला पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिला में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रम मे शामिल होंगी. जमशेदपुर के बाद राष्ट्रपति सरायकेला के आदित्यपुर में स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी.

दोनों जिलों के प्रशासन की ओर से सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा की जा रही है. पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि 29 दिसंबर को राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारी की जा रही है, जिससे राष्ट्रपति के दौरे के दौरान किसी तरह की कोई कमी ना रह जाए. सभी स्टेक होल्डर के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित किया जायेगा कि राष्ट्रपति के आगमन पर व्यवस्था पर कोई कमी ना रहे.