Newshaat_Logo

17 घंटे तक बाधित रहा रेल यातायात, राजहरा स्टेशन पर मालगाड़ी हादसे के बाद बहाली

Palamu: रेलवे कर्मियों ने बताया कि करीब 17 घंटे के बाद अपलाइन शुरू हुआ है.  इस रूट पर यात्री  ट्रेन को रद्द किया गया है. मालूम हो कि मालगाड़ी टोरी स्टेशन से 116 बैगन में कोयला लेकर मुगलसराय की ओर जा रही थी. इसी दौरान राजहरा रेलवे स्टेशन के समीप वैगन संख्या 18 से लेकर 32 तक पटरी से उतर गयी.
 
JHARKHAND

Palamu: पलामू के राजहरा स्टेशन के पोल संख्या 302/21 के पास कोयला लदे मालगाड़ी के करीब 15 डिब्बे बेपटरी होने के बाद गुरुवार दोपहर 1:15 के बाद रेलवे का परिचालन ठप हो गया था. जिसके कारण रेलवे को राजस्व का काफी नुकसान हुआ है. हालांकि इससे जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ. शुक्रवार की सुबह करीब 6:00 बजे रिवर्स लाइन से अपलाइन शुरू हुआ है. 

Rail Accident in Palamu: राजहरा स्टेशन पर मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से  उतरे, कई यात्री ट्रेनें प्रभावित - rail accident in palamu 8 wagons of  goods train derail at rajhara station

राजहारा स्टेशन मास्टर इंद्रजीत कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइन पर अभी काम जारी है. लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में रिवर्स लाइन को शुरू कराया गया है. इस लाइन पर मालगाड़ी का परिचालन शुरू है. रेलवे कर्मियों ने बताया कि करीब 17 घंटे के बाद अपलाइन शुरू हुआ है.  इस रूट पर यात्री  ट्रेन को रद्द किया गया है. मालूम हो कि मालगाड़ी टोरी स्टेशन से 116 बैगन में कोयला लेकर मुगलसराय की ओर जा रही थी. इसी दौरान राजहरा रेलवे स्टेशन के समीप वैगन संख्या 18 से लेकर 32 तक पटरी से उतर गयी. राहत और बचाव कार्य में अधिकारियों की टीम की सक्रिय भूमिका रही है. 

दुर्घटना के कारणों का खुलासा जांच रिपोर्ट के बाद

दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. तकनीकी विशेषज्ञों और इंजीनियरिंग विभाग की टीम आवागमन शुरू करने के लिए कर काफी सक्रिय रही. सोननगर-बरवाडीह रेलखंड पर रेल यातायात प्रभावित हो गया है. रेलवे प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने और ट्रैक को जल्द से जल्द बहाल कराने के दिशा में लगातार कार्य में जुटे रहे. दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

रेलवे को करोड़ों का नुकसान

मालगाड़ी बेपटरी हो जाने की इस घटना के बाद दोपहर बजे से शाम छह बजे तक परिचालन बाधित होने से पांच घंटे में करीब 52 मालगाड़ी के परिचालन पर असर पड़ा है. रेलवे सूत्रों के अनुसार मालगाड़ी के परिचालन ठप रहने से करीब रेलवे को करीब 10 करोड़ से अधिक राजस्व का नुकसान हुआ है. इसके अलावा एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन बाधित होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. 

मालगाड़ी के बेपटरी होने से रेलवे का पोल क्षतिग्रस्त हो गया था. जिसके कारण अप लाइन पर चलने के लिए लगाए गए बिजली के तार भी डिस्टर्ब हो गया था जिसके लिए धनबाद से तार और बिजली को दुरुस्त करने के लिए मशीन भेजा गया. साथ ही मालगाड़ी के बेपटरी हुए डिब्बे को उठाने के लिए क्रेन भेजा उपलब्ध कराया गया. इसके बाद युद्ध स्तर पर काम शुरू हुआ.