Newshaat_Logo

झारखंड के कई जिलों में अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

Jharkhand Weather Update:मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय मानसूनी प्रणाली के कारण राज्य के उत्तरी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में बारिश का असर देखने को मिलेगा. कई जिलों में वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाचलने की भी संभावना है.
 
JHARKHAND

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 20 जुलाई तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

कल का मौसम 12 जुलाई: 15 घंटे के अंदर 18 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का  अलर्ट, 70 की रफ्तार से हवा; IMD अपडेट - tomorrow weather 12 july 2026  thunderstorm and heavy

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय मानसूनी प्रणाली के कारण राज्य के उत्तरी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में बारिश का असर देखने को मिलेगा. कई जिलों में वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है.

मौसम केंद्र रांची के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 18 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. साथ ही कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

18 जुलाई को इन जिलों पर सबसे ज्यादा असर

शनिवार को दक्षिण-पश्चिम के पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा के अलावा निकटवर्ती मध्य के लोहरदगा, गुमला, खूंटी में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. वहीं रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़ और आसपास के इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना बनी हुई है. राज्य के कई हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

Rain alert issued for several districts in Jharkhand regarding monsoon 2026

19 जुलाई को बारिश का सिलसिला रहेगा जारी

रविवार को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. पूरे राज्य में बादलों का डेरा बना रहेगा और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. दक्षिण-पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और धनबाद से सटे मध्य झारखंड के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर भी जारी रहने के आसार हैं. 19 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, और गोड्डा में भारी बारिश का पूर्वानुमान है.

Rain alert issued for several districts in Jharkhand regarding monsoon 2026

20 जुलाई को उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड पर नजर

सोमवार को भी मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी. राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. मौसम केंद्र के मुताबिक कोडरमा, धनबाद और आसपास के मध्य एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में शुमार गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही कई जिलों में वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना बनी रहेगी.

Rain alert issued for several districts in Jharkhand regarding monsoon 2026

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में भारी वर्षा दर्ज की गई. मौसम केंद्र के अनुसार सबसे अधिक 195.2 मिलीमीटर बारिश पूर्वीसिंहभूम के जमशेदपुर में रिकॉर्ड की गई. इसके बाद खूंटी के तोरपा में 110 मिमी, रानिया में 72.2 मिमी और पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी में 71 मिमी वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा बुड़मू, जामताड़ा, खरसावां और पुटकी समेत कई क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई.

तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया. रांची में 31.1, जमशेदपुर में 29.2, बोकारो में 31.5 और चाईबासा में 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है.

मौसम केंद्र रांची के मुताबिक अधिकतम तापमान में अधिकांश स्थानों पर कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि कुछ इलाकों में इसमें 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई. वहीं न्यूनतम तापमान भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य के आसपास बना रहा.