Newshaat_Logo

Ranchi-Bokaro, धनबाद समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 जुलाई तक गरज-चमक और तेज हवाओं के आसार

Jharkhand Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार रांची, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा और चतरा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही राज्य के कई हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और वज्रपात की भी आशंका है. लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है.
 
jharkhand

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने रांची, बोकारो, धनबाद समेत राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 11 जुलाई तक कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी, जबकि कुछ जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है.

Jharkhand Weather: झारखंड में 11 जून को आंधी-बारिश के आसार, कई जिलों में  ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार रांची, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा और चतरा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही राज्य के कई हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और वज्रपात की भी आशंका है. लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है.

गर्मी से परेशान लोगों को बारिश के चलते राहत मिल गई. इस बीच रांची स्थित मौसम केंद्र ने आज 8 जुलाई 2026 को पूरे झारखंड में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. मौसम केंद्र के मुताबिक, आज झारखंड के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है. ये चेतावनी अगले दिन 9 जुलाई सुबह के साढ़े 8 बजे तक के लिए वैध है.

Heavy Rain Warning: 5,6,7,8,9,10,11 जुलाई तक गरज-चमक के साथ बारिश, 60  किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी तूफानी हवा

झारखंड के इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम केंद्र के मुताबिक, आज सूबे के रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, कोडरमा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम सहित पूरे राज्य में बारिश के आसार हैं.

11 जुलाई तक झारखंड के अधिकांश जिलों में होगी बारिश

रांची स्थित मौसम केंद्र की ओर से जारी वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, 11 जुलाई तक झारखंड के अधिकांश हिस्सों में बादल गरजने के बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है.


सावधान! उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, रहिए सतर्क

मौसम विभाग ने जारी की लोगों के लिए सलाह

  • बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें.
  • जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें.
  • किसान मौसम को ध्यान में रखकर खेती-बाड़ी के कार्य करें.
  • बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों.