Newshaat_Logo

झारखंड के कई इलाकों में बारिश और वज्रपात के आसार, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

Ranchi: सात जून को राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन/वज्रपात और तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 8 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और राज्य के उत्तर-पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
 
JHARKHAND

Ranchi: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार 6 से 8 जून के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

Jharkhand Monsoon 2023: झारखंड में 11 से 13 जुलाई तक के लिए मौसम विभाग का  अलर्ट, जानिए किन जिलों में होगी जोरदार बारिश-jharkhand monsoon 2023 weather  department alert for 11 to 13

मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी है. वज्रपात और तेज हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. राज्य के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस बनी हुई है. मौसम में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.

Southwest Monsoon Arrives In India As Heavy Rains Lash Kerala

केरलम पहुंचे दक्षिण-पश्चिम मानसून के रफ्तार पकड़ने से इसके दो से तीन दिन के अंदर गोवा, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश के साथ-साथ दक्षिण-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में पहुंचने की प्रबल संभावना है. इस बीच झारखंड के मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार यानी 6 जून को राज्य के कई इलाकों में बादल गरजने वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. कुछ ही इलाकों में बारिश होने की उम्मीद है. इसके अलावा 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. 

केरल पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, लेकिन देश के कई हिस्सों में आगे बढ़ने की  रफ्तार पर संशय

7-9 जून तक का मौसम 

सात जून को राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन/वज्रपात और तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 8 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और राज्य के उत्तर-पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, 9 जून को राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में कुछ जगहों पर वज्रपात होने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. 

10 जून से प्री मॉनसून बारिश के आसार 

संभावना व्यक्त की जा रही है कि 10 जून से कई जगहों पर प्री मॉनसून बारिश शुरू हो सकती है. पिछले 24 घंटे में झारखंड में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक पाकुड़ में 80 मिमी बारिश हुई.