Newshaat_Logo

धनबाद में नहीं थम रही बारिश, डिप्रेशन का असर; आज भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलजमाव

Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन का असर झारखंड के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है. धनबाद में सोमवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही और रात में भी बादल बरसते रहे. मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और कई इलाकों में हल्की बारिश या फुहारें पड़ने की संभावना है.
 
JHARKHAND

Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन का असर झारखंड के धनबाद और आसपास के इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है। 15 अगस्त से धनबाद में रुक-रुककर हल्की से तेज बारिश का दौर जारी है। सोमवार को सुबह से देर रात तक बारिश होती रही, जबकि मंगलवार सुबह भी कई इलाकों में फुहारें पड़ती रहीं।

Dhanbad Weather Report: आज फिर छा सकते हैं बादल, कल से थम थम बारिश, रथ  यात्रा पर भी बरसेंगी फुहारें - Dhanbad Weather Report Rain will come in  Dhanbad Jharkhand Weather Report

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक राज्य में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ इलाकों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है।

धनबाद समेत इन जिलों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने मंगलवार को धनबाद में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा और रांची में भी भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

मौसम केंद्र, रांची के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन अगले 24 घंटे में झारखंड और बिहार होते हुए उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। इसके प्रभाव से अगले दो दिनों तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Weather Update : गर्मी के मौसम में बारिश ने किया हैरान, लोगों ने पूछा सवाल  - weather update : 30 april | Webdunia Hindi

लगातार बारिश से जलजमाव की समस्या

धनबाद में लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। कोर्ट रोड स्थित डीआरएम कार्यालय के सामने काफी पानी जमा हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, ISM के मुख्य गेट से धैया की ओर जाने वाली सड़क पर भी कई जगह जलजमाव हो गया है। पानी भरने के कारण वाहनों के फंसने की स्थिति सामने आ रही है।

मौसम विभाग ने जारी की सावधानी की अपील

बारिश और जलजमाव को देखते हुए लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में अचानक बाढ़ का खतरा हो सकता है। कमजोर दीवारों, कच्चे मकानों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कम दृश्यता के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और जलभराव वाले रास्तों के साथ-साथ कमजोर पुल-पुलिया को पार करने से बचने की सलाह दी गई है। तेज बारिश के दौरान लोगों को घर के अंदर सुरक्षित स्थान पर रहने और कंक्रीट की दीवारों के पास खड़े होने से बचने को कहा गया है।

बारिश का दौर अगले दो दिनों तक जारी रह सकता है। भारी बारिश की चेतावनी के बीच प्रशासन और स्थानीय लोगों को जलजमाव वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।