झारखंड में बारिश की वापसी! 13 जिलों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी
Jharkhand Weather Today: झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. रांची समेत राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.
Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. यूपी से लौट रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र का असर राज्य में दिखने लगा है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 12 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है.
मौसम विभाग ने 9 सितंबर को रामगढ़, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है. इन जिलों के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि रांची समेत आसपास के कई इलाकों में भी दिनभर बादल छाए रह सकते हैं. कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. बता दें, रांची और आसपास के इलाकों में मंगलवार को भी छिटपुट बारिश हुई.
किन किन जिलों में होगी जोरदार बारिश
10 सितंबर को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह और धनबाद में तेज हवा और वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब हो सकती है।
वहीं, 11 सितंबर को राज्य के गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके बाद भी 12 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और वज्रपात का दौर जारी रह सकता है.
मंगलवार (8 सितंबर 2026) को सिमडेगा और रामगढ़ में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है. सिमडेगा जिले के बांसजोर प्रखंड के कछुपानी गांव में सुनीता डुंगडुंग (45 वर्ष) वज्रपात की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौत हो गई.
वहीं, रामगढ़ जिले के बलसगरा कठरेहवा निवासी नरेश महतो (50 वर्ष) की भी वज्रपात से मौत हो गई. बताया गया कि हादसे के समय नरेश महतो मवेशी चरा रहे थे.
इस साल अब तक रांची में सामान्य से करीब 13 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने से राज्य के कई हिस्सों में बारिश का आंकड़ा और बढ़ सकता है.







