Movie prime

राज्यसभा सांसद निधि से 6 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू की तरफ से योजनाओं की मिली सौगात

Jharkhand Desk: उन्होंने कहा कि आज सांसद निधि और सीसीएल सीएसआर फंड मिलाकर 6.08 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास हुआ, जिसमें रांची महानगर और रांची ग्रामीण, गुमला, लोहरदगा, पलामू रामगढ़ क्षेत्र की योजनाओं का शिलान्यास हुआ है. अभी 3 और योजनाएं स्वीकृत होने की प्रक्रिया में हैं.
 
Aditya Sahu

Jharkhand Desk: राज्यसभा सांसद और भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के सांसद निधि और सीसीएल सीएसआर फंड से राज्य की जनता को बड़ी सौगात मिली है.आज गुरुवार को चिरौंदी स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में एक साथ 6.08 करोड़ की स्वीकृत लोक कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, बीजेपी विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे.

Rajya Sabha MP Aditya Sahu

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज भाजपा प्रतिपक्ष में है. कई क्षेत्रों में पार्टी के जन प्रतिनिधि नहीं हैं, ऐसे में उस क्षेत्र में पार्टी के राज्यसभा सांसद की योजनाएं पहुंचने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होता है. उन्होंने आदित्य साहू के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों में अपने सांसद मद की राशि से योजनाएं स्वीकृत की है.

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास को साकार कर रही है. उन्होंने इस मौके पर सामूहिक प्रयास, योगदान से विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि में बदलने का आह्वान किया. इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो अवसर दिया, उसके माध्यम से सेवा के संकल्प को धरातल पर उतारने का यह प्रयास है.

उन्होंने कहा कि सांसद निधि जनता की निधि है, जिसे जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सभी की है. सांसद तो केवल माध्यम होते हैं. उन्होंने कहा कि आज सांसद निधि और सीसीएल सीएसआर फंड मिलाकर 6.08 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास हुआ, जिसमें रांची महानगर और रांची ग्रामीण, गुमला, लोहरदगा, पलामू रामगढ़ क्षेत्र की योजनाओं का शिलान्यास हुआ है. अभी 3 और योजनाएं स्वीकृत होने की प्रक्रिया में हैं.

इस अवसर पर आदित्य साहू ने रांची ग्रामीण में सीएसआर फंड से दो पुराने तालाबों के सुंदरीकरण कराने की भी घोषणा की. इस मौके पर विधायक सीपी सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में स्वीकृत विभिन्न योजनाओं की मॉनिटरिंग भी होनी चाहिए ताकि गुणवत्ता प्रभावित नहीं हो. वहीं विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि पहली बार सामूहिक शिलान्यास कार्यक्रम देखने का अवसर मिला है, जो सभी के लिए प्रेरणादायी है.