Newshaat_Logo

बड़ी कार्रवाई: रामगढ़ पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के 6 अपराधियों को हथियारों समेत पकड़ा

Ramgarh: गिरफ्तार आरोपियों में विकास साव, विशाल कुमार, बिंदु कुमार रवि, हीरालाल कुमार, दिगंबर प्रजापति उर्फ डेगन और एहतेसाम अंसारी उर्फ दुलर्भ शामिल हैं. इसके अलावा एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में कुछ का आपराधिक इतिहास भी रहा है.
 
JHARKHAND

Ramgarh: रामगढ़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात राहुल दुबे गैंग के 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और लोगों ने राहत की सांस ली है.

Ramgarh News

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से लूट, रंगदारी, अवैध वसूली और हथियार के बल पर अपराध को अंजाम दे रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष छापेमारी दल का गठन किया और अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर सभी छह आरोपियों को धर दबोचा. मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत की अध्यक्षता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. जिसमें जिले में सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक किशोर को निरुद्ध किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पतरातु के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल द्वारा की गई.

बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी

25 मई को गुप्त सूचना मिली थी कि पतरातु थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना की योजना बना रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर सभी को पकड़ लिया.

हथियार और सामान बरामद 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास ये सामान किया बरामद : 

  • 1 देशी लोडेड पिस्टल
  • 34 जिंदा राउंड
  • 2 मैगजीन
  • 3 मोटरसाइकिल
  • 6 मोबाइल फोन

राहुल दुबे गिरोह से जुड़े हैं आरोपी

पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार अपराधी राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं. पूछताछ में उन्होंने रेलवे फ्लाईओवर, ओसम डेयरी प्लांट और अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट पर हुई गोलीबारी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों में विकास साव, विशाल कुमार, बिंदु कुमार रवि, हीरालाल कुमार, दिगंबर प्रजापति उर्फ डेगन और एहतेसाम अंसारी उर्फ दुलर्भ शामिल हैं. इसके अलावा एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में कुछ का आपराधिक इतिहास भी रहा है. विशेषकर विकास साव और दिगंबर प्रजापति के खिलाफ पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं. इस मामले में पतरातु थाना कांड संख्या 126/26 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है. इस कार्रवाई में एसडीपीओ पतरातु राघवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कई थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी और तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मी शामिल थे.