Newshaat_Logo

दिनदहाड़े फायरिंग से दहला रामगढ़, प्रज्ञा केंद्र संचालक दंपति को गोली मार लूटे लाखों रुपये

Palamu: घटना की जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची और पूरे मामले में छानबीन शुरू की है. पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया है और कुछ संदिग्ध को हिरासत में लिया है. 
 
Jharkhand

Palamu: रामगढ़ थाना क्षेत्र में लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने प्रज्ञा केंद्र संचालक और उसके पति को गोली मार दी है. प्रज्ञा केंद्र संचालक को पैर में गोली लगी है, जबकि उनके पति को गोली कान से छूते हुए निकल गई है और पिस्टल के बट से पीटा है. दोनों को इलाज के लिए लातेहार के बरवाडीह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है, जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और हॉस्पीटल रेफर कर दिया है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची और पूरे मामले में छानबीन शुरू की है. पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया है और कुछ संदिग्ध को हिरासत में लिया है. पुलिस अपराधियों के धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है और इलाके में सर्च अभियान चला रही है.

रामगढ़ के थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने बताया अपराधियों ने गोली मारी है. पूरे मामले में छानबीन की जा रही है. अपराधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. मौके से गोली का खोखा बरामद हुआ है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है.

दरअसल रामगढ़ थाना क्षेत्र के हूंटार में शमा परवीन नामक महिला प्रज्ञा केंद्र का संचालन करती है. वो बरवाडीह की रहने वाली है. वे अपने पति इसराफिल के साथ हूंटार जा रही थी, इसी क्रम में अपराधियों ने गोली मारी है और लूट की घटना को अंजाम दिया है. जख्मी इसराफिल ने बताया कि वे बाइक से हूंटार जा रहे थे.

बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोका और लूट का प्रयास करने लगे. लूट का विरोध करने पर फायरिंग की गई. अपराधी पैसों से भरा बैग लेकर चले गए हैं, जिेसमें लगभग तीन लाख रुपए थे.

अपराधियों ने इस दौरान तीन से चार राउंड फायरिंग भी की है. अपराधी दो बाइक पर सवार थे. लातेहार के बरवाडीह के जिला परषिद सदस्य संतोषी शेखर जख्मी प्रज्ञा केंद्र संचालक और पति का हाल चाल जानने पहुंची थी, उन्होंने जख्मी के इलाज में मदद की है.