Movie prime

सांसद महुआ माजी के खिलाफ रांची पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, ये है वजह

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की राज्यसभा सांसद और रांची विधानसभा सीट से प्रत्याशी महुआ माजी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रांची पुलिस ने उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह मामला हिंदपीढ़ी थाना में दर्ज कांड संख्या 122/2024 से जुड़ा है, जिसमें पुलिस ने चार्जशीट में स्पष्ट किया है कि प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए हैं। अब इस मामले को MP-MLA विशेष अदालत में ट्रांसफर किया जा सकता है, जहां आगे की सुनवाई होगी।

गौरतलब है कि महुआ माजी पर लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा था। हिंदपीढ़ी इलाके में कई सार्वजनिक स्थलों पर JMM की प्रचार सामग्री लगाए जाने की शिकायत मिली थी, जिसे नियमों का उल्लंघन माना गया। पुलिस ने जांच के बाद चार्जशीट दाखिल कर दी है, जिसके बाद अब अदालत इस मामले में संज्ञान लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर सकती है।