Newshaat_Logo

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में सत्यम पाठक घायल, गोली लगने से एक पुलिसकर्मी भी जख्मी

Ranchi: जांच में यह भी सामने आया है कि सत्यम पाठक धुर्वा के पूर्व पार्षद और भाजपा नेता वेद प्रकाश सिंह की हत्या में भी शामिल था. 7 जुलाई 2024 की शाम करीब सात बजे धुर्वा बस स्टैंड के पास एक दुकान पर बैठे वेद प्रकाश सिंह पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. गोली उनकी गर्दन में लगी थी.
 
JHARKHAND

Ranchi: रांची पुलिस और अपराधियों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी सत्यम पाठक गोली लगने से घायल हो गया. इस एनकाउंटर के दौरान एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगने की सूचना है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस महकमे में भी अलर्ट बढ़ा दिया गया है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर रांची के एक इलाके में छापेमारी के लिए पुलिस टीम पहुंची थी. इसी दौरान खुद को घिरा देख सत्यम पाठक ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें सत्यम पाठक घायल हो गया. 

'अपराधी हथियार छीनकर फरार होने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसमें एक जवान घायल हो गया है.'- राकेश रंजन, एसएसपी रांची

पंडरा में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की हत्या के आरोपी शूटर सत्यम पाठक ने पूछताछ में बताया था कि उसने कांके डैम के पास दो हथियार छुपा रखे हैं. बुधवार सुबह पुलिस टीम उसे लेकर हथियार बरामदगी के लिए कांके डैम पहुंची. इसी दौरान सत्यम पाठक ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की. स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सत्यम पाठक के दोनों पैरों में गोली लगी. उसके हाथ में भी चोट आई है. घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है.

जांच में यह भी सामने आया है कि सत्यम पाठक धुर्वा के पूर्व पार्षद और भाजपा नेता वेद प्रकाश सिंह की हत्या में भी शामिल था. 7 जुलाई 2024 की शाम करीब सात बजे धुर्वा बस स्टैंड के पास एक दुकान पर बैठे वेद प्रकाश सिंह पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. गोली उनकी गर्दन में लगी थी. गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए एम्स दिल्ली ले जाया गया, जहां 3 अगस्त 2024 को उनकी मौत हो गई थी.