Movie prime

Result Day of Jharkhand Civic Election: चास और फुसरो में मतगणना जारी, मेयर पद के लिए 31 दावेदार

Result Day of Jharkhand Civic Election: फुसरो नगर परिषद में 18 टेबल पर 4 राउंड में मतगणना हो रही है, जिसमें अध्यक्ष पद के 9 और वार्ड पार्षदों के 129 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच हो रही इस गणना से दोपहर तक शहर की नई सरकार की तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी.
 
Jharkhand

बोकारो निकाय चुनाव परिणाम: चास और फुसरो में मतगणना जारी, मेयर पद के लिए 31 दावेदार

Result Day of Jharkhand Civic Election: बोकारो जिले के चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद के चुनावी नतीजों के लिए कृषि उत्पादन बाजार समिति में मतगणना जारी है. चास नगर निगम के लिए 28 टेबल पर 5 राउंड में गिनती हो रही है, जहाँ मेयर पद के 31 उम्मीदवार और वार्ड पार्षदों के 217 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं, फुसरो नगर परिषद में 18 टेबल पर 4 राउंड में मतगणना हो रही है, जिसमें अध्यक्ष पद के 9 और वार्ड पार्षदों के 129 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच हो रही इस गणना से दोपहर तक शहर की नई सरकार की तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी.