Movie prime

Result Day of Jharkhand Civic Election: कोडरमा निकाय चुनाव का क्या है परिणाम, इस बार वार्ड संख्या 5 में नामांकन रद्द होने के कारण यह सीट पूरी तरह से खाली

Result Day of Jharkhand Civic Election: झारखंड के 48 शहरी स्थानीय निकायों (ULB) के भविष्य का फैसला करने के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है. गौरतलब है कि वार्ड संख्या 5 में नामांकन रद्द होने के कारण इस बार यह सीट रिक्त रही है. प्रशासनिक स्तर पर आधिकारिक घोषणा के साथ ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में जश्न का माहौल है.

 
JHARKHAND

कोडरमा निकाय परिणाम LIVE: डोमचांच नगर पंचायत के प्रथम चरण के नतीजे घोषित

Result Day of Jharkhand Civic Election: कोडरमा जिले के डोमचांच नगर पंचायत में पहले राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है, जिसके बाद वार्ड पार्षदों की तस्वीर साफ होने लगी है. प्राप्त नतीजों के अनुसार, वार्ड 1 से रंजीत कुमार साव, वार्ड 2 से सुनीता देवी, और वार्ड 3 से गुड़िया देवी ने जीत दर्ज की है. वहीं, वार्ड 4 से आदर्श कुमार पंकज, वार्ड 6 से शिवाकांत सिंह, और वार्ड 7 से मंजू देवी विजयी घोषित किए गए हैं. गौरतलब है कि वार्ड संख्या 5 में नामांकन रद्द होने के कारण इस बार यह सीट रिक्त रही है. प्रशासनिक स्तर पर आधिकारिक घोषणा के साथ ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में जश्न का माहौल है.