Movie prime

राजभवन से निकली सरदार @150 पदयात्रा, सरदार पटेल ने रखी अखंड भारत की नींव- राज्यपाल

Jharkhand Desk: राज्यपाल ने कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों को हम केवल स्मरण ही न करें, बल्कि उन्हें अपने आचरण, कर्तव्यों और जीवन-मूल्यों में आत्मसात करें. उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के सपनों के सशक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं. उन्होंने यह उल्लेख भी किया कि इसी माह की 9 तारीख को उन्हें उस स्थान पर जाने का सौभाग्य मिला, जहां लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की भव्य ‘Statue of Unity’ स्थापित है.
 
SardarPatel

Jharkhand Desk: देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री ‘लौहपुरुष’ भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के मौके पर राजभवन के मुख्य द्वार से ओटीसी ग्राउंड तक “सरदार @150 पदयात्रा” (यूनिटी मार्च- एक भारत, आत्मनिर्भर भारत) का आयोजन हुआ. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस आयोजन में शिरकत कर रहे प्रतिभागियों के मनोबल को बढ़ाया. उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा राष्ट्रीय एकता और सेवा-भावना का प्रेरक प्रतीक है. उन्होंने लोगों से स्वदेशी अपनाने की और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई.

SARDAR PATEL 150TH ANNIVERSARY

सरदार पटेल ने रखी अखंड भारत की नींव- राज्यपाल

राज्यपाल ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की 562 रियासतों का विलय कर जिस अखंड भारत की नींव रखी, वह उनकी अद्वितीय दूरदृष्टि, साहस और राष्ट्रनिष्ठा का उदाहरण है. उनका संदेश हमेशा यही रहा है कि 'एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है.' उन्होंने कहा कि युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय तथा MY Bharat द्वारा सरदार पटेल की 150वीं जयंती वर्षगांठ को एक जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाना बेहद सराहनीय पहल है. देशभर में आयोजित पद यात्राएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध और क्विज प्रतियोगिताएं, 'एक था सरदार' पॉडकास्ट तथा 'राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता', ये सभी गतिविधियां युवाओं में राष्ट्र भावना को प्रबल करेंगी.

SARDAR PATEL 150TH ANNIVERSARY

राज्यपाल ने कहा कि NSS, NCC, Scouts & Guides, MY Bharat Volunteers और शिक्षण संस्थानों के हजारों छात्र-छात्राओं की उत्साही भागीदारी यह दर्शाती है कि हमारा युवा वर्ग राष्ट्र-निर्माण के प्रति पूरी तरह समर्पित है. देश का भविष्य हमारे युवाओं की एकजुटता, संकल्प और चरित्र पर आधारित है. विकसित भारत के निर्माण में उनकी अहम भूमिका है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” जैसे उल्लेखनीय पहल किए गए हैं. इस क्रम में राज भवन, झारखण्ड द्वारा भी सभी राज्यों के ‘स्थापना दिवस समारोह’ का आयोजन किया जाता है और उस राज्य के नागरिकों को आमंत्रित किया जाता है.

राज्यपाल ने कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों को हम केवल स्मरण ही न करें, बल्कि उन्हें अपने आचरण, कर्तव्यों और जीवन-मूल्यों में आत्मसात करें. उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के सपनों के सशक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं. उन्होंने यह उल्लेख भी किया कि इसी माह की 9 तारीख को उन्हें उस स्थान पर जाने का सौभाग्य मिला, जहां लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की भव्य ‘Statue of Unity’ स्थापित है.

उन्होंने कहा कि उस विशाल प्रतिमा का दर्शन कर वे अभिभूत हुए. वहां देश-विदेश से आए असंख्य लोग उपस्थित थे और ऐसा लग रहा था कि वे केवल प्रतिमा का अवलोकन ही नहीं कर रहे थे, बल्कि सरदार पटेल जी को श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ स्मरण भी कर रहे थे. कार्यक्रम में रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और नवीन जायसवाल भी मौजूद थे .