Newshaat_Logo

धनबाद में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कोयला कारोबारी की गाड़ी को बनाया निशाना, अंधाधुंध फायरिंग से कई घायल

Dhanbad: मिली जानकारी के अनुसार, अपराधी पहले से ही शक्ति चौक के पास घात लगाकर बैठे थे. जैसे ही मनीष सिंह अपने वाहन से वहां पहुंचे, बदमाशों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी. जान बचाने के लिए वाहन चालक ने गाड़ी को तेज रफ्तार में भगाया और किसी तरह 8 लेन सड़क की ओर निकल गया. इस दौरान मनीष सिंह और वाहन में सवार अन्य लोगों को गोली लगने की सूचना है.
 
Firing-on-coal-trader-vehicle-in-dhanbad-jharkhand

Dhanbad: जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं. बुधवार देर रात तेतुलमारी थाना क्षेत्र के शक्ति चौक के पास एक सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई है. जहां अज्ञात अपराधियों ने एक वाहन को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. बताया जा रहा है कि वाहन में कोयला कारोबारी मनीष सिंह समेत अन्य लोग सवार थे.

धनबाद में कोयला कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, साथी पर रॉड से हमला, इलाके  में दहशत | HelloCities24

मिली जानकारी के अनुसार, अपराधी पहले से ही शक्ति चौक के पास घात लगाकर बैठे थे. जैसे ही मनीष सिंह अपने वाहन से वहां पहुंचे, बदमाशों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी. जान बचाने के लिए वाहन चालक ने गाड़ी को तेज रफ्तार में भगाया और किसी तरह 8 लेन सड़क की ओर निकल गया. इस दौरान मनीष सिंह और वाहन में सवार अन्य लोगों को गोली लगने की सूचना है.

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. तेतुलमारी थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि मामले में घायल मनीष सिंह की पत्नी शिवानी सिंह की ओर से लिखित शिकायत दी गई है. शिकायत के आधार पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

इधर, बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के किसान चौक के पास पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन बरामद हुआ है, जिस पर फायरिंग के स्पष्ट निशान पाए गए हैं. हालांकि वाहन में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था. बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. दोनों घटनाओं के बीच कड़ी जोड़ने की कोशिश की जा रही है. पुलिस अब इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी है.