Newshaat_Logo

सरायकेला हादसा: घर में मोबाइल चला रहा था युवक, तभी गिरी आसमानी बिजली, एक झटके में बुझ गया घर का चिराग

Seraikela: घटना के बाद परिजनों ने आनन फानन में सरायकेला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजन शव को लेकर अपने गांव चले गए. बिजली गिरने से मृतक का पूरा शरीर काला पड़ गया था. घटना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी. 
 
Seraikela-kharsawan/youth-died-due-to-lightning-strike-while-using-mobile

Seraikela: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिला के सरायकेला थाना अंतर्गत रुगड़ी साही गांव में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां मोबाइल चला रहे एक युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. 

lightning image

अचानक बदला मौसम 

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब पांच बजे अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए. इसी दौरान बिजली गिरने लगी. अपने घर मे बैठ कर गांव के युवक श्याम हेम्ब्रम मोबाइल चला रहा था. अचानक खिड़की की ओर से आसमानी बिजली उसके ऊपर गिरी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. 

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित 

घटना के बाद परिजनों ने आनन फानन में सरायकेला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजन शव को लेकर अपने गांव चले गए. बिजली गिरने से मृतक का पूरा शरीर काला पड़ गया था. घटना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी. 

मजदूरी करता था मृतक

मृतक मजदूरी का काम करता था. इसके साथ ट्रेक्टर भी चलाता था. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.