Movie prime

गिरिडीह में हुए गोलीकांड के बाद SIT का गठन, IG सुनील भास्कर गिरिडीह पहुंचकर DC और SP के साथ की बैठक...

Firing During Civic Election Giridih:  डीएसपी मुख्यालय नीरज कुमार सिंह की अगुवाई में गठित इस टीम में एसडीपीओ सदर जीतवाहन उरांव और डीएसपी कौशर अली को शामिल किया गया है. टीम ने न केवल फायरिंग मामले की जांच शुरू कर दी है, बल्कि आरोपियों की तलाश के लिए अलग से टीमें भी गठित की हैं. जांच दल ने न केवल फायरिंग मामाले की पडताल शुरु कर दी है, बल्कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर लगातार छापेमारी भी की जा रही है.
 
SIT Jharkhand
Firing During Civic Election Giridih: मतदान समाप्ति के बाद गिरिडीह नगर निगम के वार्ड-16 में मारपीट और गोलीबारी की घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है. डीएसपी मुख्यालय नीरज कुमार सिंह की अगुवाई में गठित इस टीम में एसडीपीओ सदर जीतवाहन उरांव और डीएसपी कौशर अली को शामिल किया गया है. टीम ने न केवल फायरिंग मामले की जांच शुरू कर दी है, बल्कि आरोपियों की तलाश के लिए अलग से टीमें भी गठित की हैं. जांच दल ने न केवल फायरिंग मामाले की पडताल शुरु कर दी है, बल्कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर लगातार छापेमारी भी की जा रही है.

इससे पहले आईजी सुनील भास्कर गिरिडीह पहुंचे और यहां डीसी रामनिवास यादव एवं एसपी डॉ बिमल कुमार संग बैठक की. देर रात तक बैठक में पूरे कांड की जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. वहीं रात में ही थाना प्रभारी ज्ञान रंजन को हटा दिया गया. उनके स्थान पर रतन कुमार सिंह को नगर थाना का जिम्मा सौंपा गया है.

बता दें कि सोमवार को मतदान आरंभ होने के एक घंटे के अंदर वार्ड नंबर 18 में झड़प हो गई थी. मामले को शांत किया गया. फिर शाम में मतदान के उपरांत फिर से झड़प हो गई, जो हिंसक हो गई. इस दौरान गोली चली और दो लोग घायल हो गए हैं. इस घटना से नाराज हुए लोग सड़क पर उतर आए. राजू खान के नेतृत्व में सड़क पर उतरे लोगों ने प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की. मामले की जानकारी पर डीसी और एसपी पहुंचे और जांच शुरू की गई. लोगों ने इस घटना का आरोप शिवम और उसके लोगों पर लगाया. वहीं इसी मामले में देर रात तक लोगों ने सड़क जाम किया. हालांकि कार्रवाई के बाद जाम हट गया है.