Newshaat_Logo

निशा भगत आत्महत्या केस में SIT की जांच तेज, थाना प्रभारी सतीश पांडेय हटाए गए

आदिवासी नेत्री निशा भगत की आत्महत्या के मामले में रांची पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की है. पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है. हालांकि, उनकी भूमिका भी जांच के दायरे में है. निशा भगत के पिता हांदु भगत की ओर से दिए गए आवेदन के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है.
 
Jharkhand

Ranchi: आदिवासी नेत्री निशा भगत की आत्महत्या के मामले में पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया है। हालांकि, मामले में उनकी भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रकरण के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

निशा भगत के पिता हांदु भगत की ओर से दिए गए आवेदन के बाद पुलिस ने जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है। रांची के एसएसपी के निर्देश पर इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है। टीम संबंधित शिकायतों, घटनाक्रम और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

थाना प्रभारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

मामले की गंभीरता को देखते हुए पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय को लाइन हाजिर किया गया है। साथ ही उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मामले से जुड़े घटनाक्रम में किन परिस्थितियों में क्या हुआ।

SIT करेगी पूरे मामले की पड़ताल

रांची एसएसपी के निर्देश पर गठित SIT को मामले के सभी पहलुओं की जांच की जिम्मेदारी दी गई है। निशा भगत के पिता की शिकायत को आधार बनाकर टीम आगे की कार्रवाई कर रही है। जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच जारी है और SIT की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
 

इस मामले में ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की को नामजद आरोपी बनाया गया है. दोनों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि निशा भगत की मौत से जुड़े घटनाक्रम में किन लोगों की क्या भूमिका रही और शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है.

डीएसपी अमर कुमार पांडे कर रहे SIT का नेतृत्व

बता दें कि आदिवासी नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निशा कुमारी भगत की आत्महत्या मामले की जांच का जिम्मा डीएसपी (मुख्यालय-1) अमर कुमार पांडे को सौंपा गया है. एसएसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी उनके नेतृत्व में मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है.

निशा भगत के पिता हुंडू भगत की शिकायत पर पिठोरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसमें अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है. एसआईटी अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.