Movie prime

झारखंड के छह अधिकारियों को मिला आईएएस का दर्जा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

झारखंड कैडर के छह गैर-राज्य सिविल सेवा (नॉन-एससीएस) अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में प्रोन्नति दी गई है। केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। यह प्रमोशन वर्ष 2023 की रिक्तियों के विरुद्ध किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार, झारखंड सरकार के परामर्श से इन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में परिवीक्षा पर नियुक्त किया गया है। उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (संवर्ग) नियमावली, 1954 के तहत झारखंड कैडर में शामिल किया गया है।

आईएएस में प्रोन्नति पाने वाले अधिकारी

-कंचन सिंह
-धनंजय कुमार सिंह
-सीता पुष्पा
-बिजय कुमार सिन्हा
-प्रीति रानी
-राजेश प्रसाद