Movie prime

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन कृषि बजट और अनुदान मांगों पर हुई चर्चा, सत्ता पक्ष और विपक्ष ने उठाए कई सवाल...

Jharkhand Budget: सत्ता पक्ष के विधायकों ने कहा कि कुछ अधिकारियों की कार्यप्रणाली ठीक नहीं है, जबकि विपक्ष ने आरोप लगाया कि पहले उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया...
 
Jharkhand

Jharkhand Budget Session:झारखंड विधानसभा में बजट सत्र का सातवां दिन समाप्त हो चुका है. सदन में कृषि और पशुपालन विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा हुई. प्रश्नकाल के दौरान कृषि विभाग और जल संसाधन विभाग से जुड़े कई सवाल उठाए गए. 

सत्र की शुरुआत से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर एक सुर में नजर आए.

सत्ता पक्ष के विधायकों ने कहा कि कुछ अधिकारियों की कार्यप्रणाली ठीक नहीं है, जबकि विपक्ष ने आरोप लगाया कि पहले उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया.

विपक्ष लगातार रिम्स, कृषि, छात्रवृत्ति और जेपीएससी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है. हालांकि मुख्यमंत्री द्वारा जेपीएससी अभ्यर्थियों को आयु सीमा में राहत देने की घोषणा के बाद विपक्ष के तेवर कुछ नरम पड़े हैं.

सदन में सीएनटी भूमि और पुराने जमीन हस्तांतरण के मामलों पर भी चर्चा हुई. सरकार ने कहा कि अगर कहीं अवैध जमीन हस्तांतरण हुआ है तो कानून अपना काम करेगा.