Newshaat_Logo

खाते में खटाखट पहुंच रहे इतने रु...56 लाख महिलाओं को CM Hemant Soren का तोहफा

 
Maiya Samman Yojana

Jharkhand Desk: झारखंड महिलाओं के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया है. झारखंड की महिलाओं को प्रदेश सरकार ने तोहफे के रूप में महत्वकांक्षी योजना “मंईयां सम्मान योजना” (Maiya samman yojana) दी है. यह योजना इन दिनों काफी चर्चा में है. वहीं प्रदेश सरकार ने करमा पर्व के खास मौके पर रांची जिले की महिलाओं को योजना के रूप एक बड़ी खुशखबरी दी है. 

Maiya Samman Yojana

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की 3,78,641 महिलाओं के बैंक खातों में अगस्त माह की किश्त ट्रांसफर कर दी गई है. राज्य सरकार ने कुल ₹94 करोड़ 66 लाख 2 हजार 500 रुपये सीधे हस्तांतरित किए हैं. बता दें कि झारखंड की सबसे महत्वपूर्ण योजना मंईयां सम्मान योजना के तहत सभी महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की राशि भेजी जाती है.

Maiya Samman Yojana

बता दें कि झारखंड सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना को लागू करने का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है. जानकारी के मुताबिक इस योजना की शुरूआत में महिलाओं को 1000 रुपये की राशि दी जाती थी लेकिन विधानसभा चुनाव होने के बाद यह राशि बढ़ाकर 2500 रुपये कर दी गई है. इस योजना के तहत सिर्फ 18 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाओं को सम्मान राशि दी जाती है. प्रदेश में इस योजना का लगभग 70 लाख महिलाओं को लाभ मिल रहा है.