Newshaat_Logo

रूह कंपा देने वाली घटना: हैवान बने पिता ने तीन मासूम बेटियों की हत्या की, परिवार के अन्य सदस्यों को भी मारने का था इरादा

Giridih: बताया जा रहा है कि नंदू यादव ने जिन बेटियों की हत्या की है, उनमें दो बेटी जुडवां थी. मरने वालों में नाबालिग पल्लवी, 7 वर्षीय रिद्धि और सिद्धि शामिल हैं. लोगों का कहना है कि नंदू ऊर्फ नंदकिशोर यादव का किसी महिला से अफेयर चल रहा था. हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है.
 
JHARKHAND

Giridih: एक दिल दहला देने वाली घटना में एक व्यक्ति ने अपनी ही तीन बेटियों की धारदार हथियार से हत्या कर दी. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पूरे परिवार को खत्म करने की योजना बना रहा था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया.

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी तीनों बेटियों पर हमला कर दिया. हमले में बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आरोपी की मंशा परिवार के अन्य सदस्यों को भी नुकसान पहुंचाने की थी, लेकिन इससे पहले ही आसपास के लोगों को घटना की भनक लग गई और पुलिस को सूचना दे दी गई.

घटना सोमवार की सुबह की है. मामले की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव के साथ मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो मौके पर पहुंचे. जहां बेटियों की जान लेने वाले मुफ्फसिल थाना इलाके के तुरुकडीहा निवासी नंदू यादव को गिरफ्तार कर लिया है. एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने घटना की पुष्टि की है.

रात भर हंगामा और सुबह हत्या

बताया जा रहा है कि नंदू यादव ने जिन बेटियों की हत्या की है, उनमें दो बेटी जुडवां थी. मरने वालों में नाबालिग पल्लवी, 7 वर्षीय रिद्धि और सिद्धि शामिल हैं. लोगों का कहना है कि नंदू ऊर्फ नंदकिशोर यादव का किसी महिला से अफेयर चल रहा था. हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है.

घरवालों का भी कहना है कि रात में नंदू शराब के नशे में घर पहुंचा था. रात भर हंगामा चला और फिर सुबह अपनी तीनों बेटियों को मार डाला. लोगों का यह भी कहना है कि नंदू घर के सभी सदस्यों को मारना चाहता था. हालांकि, उसकी पत्नी राधा देवी और बेटा पंटू यादव भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

इधर, घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. किस कमरे में हत्याकांड को अंजाम दिया गया है, उसे भी खंगाला गया है. फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है. ब्लड सैंपल लिया गया है. मामले को लेकर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने कहा कि नंदू को गिरफ्तार कर लिया गया है. मौके से हथियार भी जब्त किया गया है. घटना कैसे हुई और इसकी वजह क्या है इस पर जांच चल रही है.