कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती: झारखंड में 201 डीएसपी इधर से उधर, रांची भी शामिल
Ranchi: झारखंड पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. राज्य सरकार ने एक साथ 201 डीएसपी (DSP) के तबादले का आदेश जारी किया है. इस व्यापक तबादले की सूची में राजधानी रांची के कई डीएसपी भी शामिल हैं, जिन्हें इधर से उधर किया गया है.
सरकारी आदेश के अनुसार, यह तबादला प्रशासनिक आवश्यकता, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग में प्रभावशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है. कई डीएसपी को जिलों से मुख्यालय, तो कुछ को मुख्यालय से मैदानी पोस्टिंग दी गई है. रांची में भी ट्रैफिक, ग्रामीण और शहरी थाना क्षेत्रों से जुड़े डीएसपी बदले गए हैं
पहली बार 201 का तबादला
झारखंड में पहली बार एक साथ 201 डीएसपी स्तर के पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. तबादले की लिस्ट में कई ऐसे डीएसपी हैं, जो लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित थे. विभाग ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है. वहीं, कई पुलिस पदाधिकारी ऐसे भी हैं, जो काफी समय से पोस्टिंग के इंतजार में थे, उन सभी को पोस्टिंग दी गई है.
सूचना मिलने पर अपडेट किया जाएगा.....







