Newshaat_Logo

रांची सहित पूरे झारखंड में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी, IMD ने लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह

Jharkhand Weather Update: IMD के अनुसार, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगासहित राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है. कुछ स्थानों पर तेज हवा (40–60 किमी/घंटा) चलने और वज्रपात की भी आशंका है.
 
Jharkhand

Jharkhand Weather Update: झारखंड में शनिवार (4 जुलाई) को मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के सभी 24 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में तेज आंधी, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई है. लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है.

UP Rains: यूपी के इस इलाके में इन चार दिन होगी झमाझम बारिश, जानें अन्य  राज्यों का भी हाल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan

रांची समेत इन इलाकों में बारिश की संभावना

IMD के अनुसार, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा सहित राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है. कुछ स्थानों पर तेज हवा (40–60 किमी/घंटा) चलने और वज्रपात की भी आशंका है. 

Weather Today: दिल्ली में आज से बदलेगा मौसम, तो बिहार में होगी झमाझम बारिश,  जानें अपने शहर का हाल - Weather Update Today 23 June IMD Rainfall alert  Prediction weather forecast UP

आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

  • मौसम विज्ञान केंद्र ने आज शनिवार को राज्य के कई हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आज विभिन्न इलाकों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही विभाग ने 7 जुलाई तक पूरे सूबे में गरज के साथ वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने (वज्रपात) की आशंका जताई है.

मुंबई में बारिश का 'येलो अलर्ट', हाई टाइड की चेतावनी, जानें पड़ोसी जिलों के  मौसम का हाल - India TV Hindi

दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में येलो अलर्ट

  • राज्य के दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, खेतों या पेड़ों के नीचे बिल्कुल न खड़े हों. बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें और पूरी सावधानी बरतें.

साहिबगंज में सबसे कम और सबसे ज्यादा बारिश

  • इस सीजन में अब तक सबसे खराब स्थिति साहिबगंज जिले की रही है. यहां 1 जून से 3 जुलाई के बीच केवल 3.2 मिलीमीटर बारिश हुई है. यह आंकड़ा सामान्य से 99 प्रतिशत कम है. दूसरी तरफ, दुमका जिले में सबसे बेहतर 207.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है. यह सामान्य से केवल 8 फीसदी कम है. इसके अलावा रांची, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और जामताड़ा में भी अपेक्षाकृत अच्छी वर्षा हुई है. वहीं बोकारो, गढ़वा, पलामू, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा और चतरा में सामान्य से बहुत कम बादल बरसे हैं.

रांची में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

  • राजधानी रांची में शुक्रवार सुबह धूप निकली थी. हालांकि, दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. इस वर्षा के बाद तापमान में गिरावट आई है. लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है. हालांकि, बारिश के कारण कुछ शहरी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई. इससे यातायात भी थोड़ा प्रभावित हुआ.

पूरे अक्टूबर में रात का तापमान भी औसत से ज्यादा रहा - दैनिक भास्कर | Dainik  Bhaskar

बोकारो रहा सबसे गर्म

  • पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड का सबसे अधिक तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस बोकारो में दर्ज किया गया. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रहा. शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. इसके अलावा जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री, डाल्टनगंज में 29.8 डिग्री और चाईबासा में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.