Newshaat_Logo

स्कूल से निकला छात्र 12 दिन से लापता! परिजनों ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

Gumla: अर्पित के स्कूल से छुट्टी लेने की जानकारी उसके दोस्तों के माध्यम से परिजनों को मिली. जब परिजनों ने पता किया तो मालूम हुआ कि अर्पित छुट्टी लेकर स्कूल से निकल चुका है. इसके बाद परिवार ने घर और स्कूल दोनों जगह जानकारी जुटाई, लेकिन अर्पित कहीं नहीं मिला.
 
JHARKHAND

Gumla: गुमला जिले के बसिया में स्कूल से छुट्टी लेकर घर के लिए निकला एक 18 वर्षीय छात्र पिछले 12 दिनों से लापता है। छात्र ने चेचक होने की बात कहकर स्कूल में छुट्टी का आवेदन दिया था और इसके बाद घर जाने के लिए निकला, लेकिन अब तक न तो वह घर पहुंचा और न ही स्कूल वापस लौटा है। घटना के बाद परिजन काफी परेशान हैं और लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं।

3 थाने, 10 पुलिस टीमें और सैकड़ों सीसीटीवी, भोपाल से लापता बच्चा मथुरा से  बरामद

संत पात्रिक स्कूल का छात्र है अर्पित सुरीन

लापता छात्र की पहचान अर्पित सुरीन (18) के रूप में हुई है। वह तुरबुंगा पंचायत के किनिरकेला गांव निवासी अलेक्सियुस सुरीन का बेटा है। अर्पित गुमला के संत पात्रिक स्कूल में पढ़ाई करता है और स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ रहा था।

परिजनों के अनुसार, अर्पित ने 7 अगस्त को चेचक होने की बात बताते हुए विद्यालय में छुट्टी का आवेदन दिया था। छुट्टी मिलने के बाद वह स्कूल से अपने घर के लिए निकला, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।

न घर पहुंचा, न स्कूल लौटा

अर्पित के स्कूल से छुट्टी लेने की जानकारी उसके दोस्तों के माध्यम से परिजनों को मिली। जब परिजनों ने पता किया तो मालूम हुआ कि अर्पित छुट्टी लेकर स्कूल से निकल चुका है। इसके बाद परिवार ने घर और स्कूल दोनों जगह जानकारी जुटाई, लेकिन अर्पित कहीं नहीं मिला।

लगातार कई दिनों तक तलाश करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों की चिंता और बढ़ गई।

गुमला सदर थाना में दी शिकायत

अर्पित के लापता होने के बाद परिजन गुमला सदर थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस से छात्र की जल्द तलाश करने और उसे सुरक्षित घर वापस लाने की गुहार लगाई है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस छात्र के स्कूल से निकलने के बाद उसके संभावित ठिकानों और संपर्कों के बारे में जानकारी जुटा रही है। परिजन भी अपने स्तर से अर्पित की तलाश में जुटे हुए हैं।