Newshaat_Logo

केंद्र सरकार का आदेश, आईपीएस सुरेंद्र कुमार झा संभालेंगे बीएसएफ में डीआईजी का पद

Ranchi: केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सुरेंद्र कुमार झा अब बीएसएफ में अपनी सेवाएं देंगे और सीमा सुरक्षा से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां संभालेंगे. उनकी नियुक्ति को बल के प्रशासनिक और ऑपरेशनल ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
 
JHARKHAND

Ranchi: झारखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है. केंद्र सरकार ने उन्हें सीमा सुरक्षा बल (BSF) में डीआईजी (Deputy Inspector General) के पद पर नियुक्त किया है.

Ranchi Coronavirus Cases Today Update; SSP Surendra Kumar Jha Test  Positive, Goes Into Home Isolation

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सुरेंद्र कुमार झा अब बीएसएफ में अपनी सेवाएं देंगे और सीमा सुरक्षा से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां संभालेंगे. उनकी नियुक्ति को बल के प्रशासनिक और ऑपरेशनल ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 

सुरेंद्र कुमार झा 2010 बैच के झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. फिलहाल वे झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीआईजी कार्मिक के पद पर तैनात हैं. प्रशासनिक क्षमता और सख्त कार्यशैली के कारण वे पुलिस महकमे में अलग पहचान रखते हैं.

वे राज्य के कई जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. रांची में एसएसपी के तौर पर उनके कार्यकाल को प्रभावी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण के लिए याद किया जाता है. उनके कार्यकाल के दौरान राजधानी रांची में सांप्रदायिक तनाव की एक बड़ी घटना सामने आई थी, जब सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शहर के कई इलाकों में तनाव की स्थिति बन गई थी.

उस दौरान पुलिस प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी चुनौती थी. सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए, फ्लैग मार्च कराया और हालात को नियंत्रित करने के लिए लगातार निगरानी अभियान चलाया था. इसके अलावा वे धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, चतरा और रांची के ग्रामीण एसपी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं.

बीएसएफ में डीआईजी के रूप में उनकी नियुक्ति को झारखंड पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि केंद्रीय सुरक्षा बल में भी उनके अनुभव का लाभ मिलेगा.