Newshaat_Logo

टाटानगर रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों को टॉर्च और छड़ी के साथ ड्यूटी करने की सलाह, सुरक्षा और अंधेरे को लेकर रेलवे ने जारी की एडवाइजरी

Jamshedpur: जानकारी मिलने के बाद टाटानगर रेलवे के अधिकारी अलर्ट हो गए और क्षेत्र में तेंदुआ की जानकारी जिला वन पदाधिकारी को दी गई. मामले में टाटानगर रेल के एआरएम समीर सौरभ ने बताया कि टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड से कुछ दूरी पर एक जानवर को घूमते देखा. 
 
JHARKHAND

Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को टॉर्च और छड़ी साथ रखने की सलाह दी गई है. इसको लेकर स्टेशन परिसर में चर्चा का माहौल है और यात्रियों के बीच भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसा निर्देश क्यों जारी किया गया.

Railway News: टाटानगर स्टेशन के लिए बनाया जा रहा मास्टर प्लान, जल्द दिखेगा  बड़ा बदलाव; रेलवे ने लिया अहम फैसला - Master plan made for Tatanagar station  big changes seen soon ...

रेलवे सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में स्टेशन परिसर और यार्ड क्षेत्र में रोशनी की कमी, तकनीकी कार्यों और सुरक्षा से जुड़ी कुछ चिंताएं सामने आई हैं. रात के समय प्लेटफॉर्म, ट्रैक और यार्ड में कर्मचारियों को स्पष्ट दृश्यता बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टॉर्च रखना अनिवार्य बताया गया है.

farmer returning home on his tractor suddenly encountered leopard leaving  him terrified in sitapur ट्रैक्टर से घर लौट रहे किसान के सामने अचानक आ गया  तेंदुआ, खूंखाकर जानवर को देख बंधी घिग्घी, Uttar-pradesh Hindi News -  Hindustan

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद टाटानगर रेलवे के अधिकारी अलर्ट हो गए और क्षेत्र में तेंदुआ की जानकारी जिला वन पदाधिकारी को दी गई. मामले में टाटानगर रेल के एआरएम समीर सौरभ ने बताया कि टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड से कुछ दूरी पर एक जानवर को घूमते देखा. इस दौरान उसका वीडियो बनाया गया है, जिसमें तेंदुआ जैसा लग रहा था. हालांकि इस बात की जानकारी जिला वन पदाधिकारी को दे दी गई है.

वहीं छड़ी रखने की सलाह इसलिए दी गई है ताकि कर्मचारी खुद की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें और किसी संदिग्ध गतिविधि या असामान्य स्थिति में सतर्क रह सकें. रेलवे का कहना है कि यह कदम पूरी तरह एहतियातन उठाया गया है और यात्रियों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

रेल प्रशासन के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए जल्द ही अतिरिक्त लाइटिंग और अन्य जरूरी इंतजाम भी किए जाएंगे. फिलहाल कर्मचारियों को सतर्कता बरतने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.

एआरएम ने कहा कि वन विभाग की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण कर छानबीन की है, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला है. एआरएम ने बताया कि ड्यूटी के दौरान दो रेल कर्मियों को एक साथ रहने का आदेश दिया गया है. साथ ही उन्हें अपने पास टॉर्च और छड़ी रखने को कहा गया है. उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि अफवाह पर न जाए. प्रशासन और वन विभाग अलर्ट है.

वहीं, वन पदाधिकारी ने बताया कि वीडियो में जिस तरह का जानवर दिख रहा है, वो जंगली बिल्ली के जैसा है. हालांकि क्षेत्र में निगरानी की जा रही है. साथ ही लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है.