Newshaat_Logo

24 घंटे में 9 डिग्री गिरा तापमान, झारखंड में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से मची तबाही

Jharkhand Weather Update: विभिन्न जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की घटनाओं के बीच कम से कम 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. मौसम के इस तेज बदलाव के कारण कई शहरों में तापमान में 24 घंटे के भीतर 9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है.
 
JHARKHAND

Jharkhand Weather Update: भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड को अचानक मौसम ने राहत तो दी, लेकिन यह राहत कई इलाकों में आफत बनकर भी आई. राज्य के विभिन्न जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की घटनाओं के बीच कम से कम 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. मौसम के इस तेज बदलाव के कारण कई शहरों में तापमान में 24 घंटे के भीतर 9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है.

Bihar Rain Alert: चंपारण से गया तक मौसम ने मचाई तबाही, भीषण तूफान ने बिहार  में ली 20 की जान, अलर्ट जारी

मौसम ने बदला मिजाज, गर्मी से मिली राहत

पिछले कई दिनों से झारखंड के कई जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में थे. अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच रहा था. हालांकि गुरुवार देर शाम से शुरू हुई तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश ने मौसम का रुख पूरी तरह बदल दिया. कई स्थानों पर दिन के तापमान में 7 से 9 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली.

Delhi-NCR Weather Update Sudden weather took turn in Delhi-NCR heavy rain  thunderstorms IMD alert | Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान  के साथ झमाझम बारिश, कई जगह टूटे पेड़; ट्रैफिक ...

राज्यभर में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज आंधी और झमाझम बारिश के साथ हुए भीषण वज्रपात ने भारी तबाही मचाई. इस आपदा में अलग-अलग जिलों में कुल पांच लोगों की जान चली गई. वहीं, आठ लोग गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए. वहीं, पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों को इस बारिश से बड़ी राहत मिली है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 5 से 9 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है.

Storm hit Baghpat with a speed of 60-KM per hour

आज और कल भी आंधी-बारिश

मौसम केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की ओर से मौसम की तकनीकी स्थिति और चेतावनी जारी की गई है. देश के राजस्थान से लेकर ओडिशा तक राज्य के ऊपर से एक निम्न दबाव की ट्रफ लाइन गुजर रही है. इसी मौसमी सिस्टम के प्रभाव के कारण रांची और इसके आसपास के इलाकों समेत राज्य के अधिकांश जिलों में शनिवार और रविवार को भी मौसम खराब रहेगा. विभाग ने अगले दो दिनों (आज और कल) के लिए तेज आंधी के साथ गरज-चमक, बारिश और कुछ स्थानों पर वज्रपात (ठनका) होने का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

Heavy Rain Alert: यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की  चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट - up weather today heavy rain with  thunder and lightning in

वज्रपात से पांच लोगों की मौत

झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में आसमानी बिजली (वज्रपात) काल बनकर गिरी. रांची के इटकी में एक 12 वर्षीया बालिका, गढ़वा के कांडी (गाड़ाखुर्द) में 45 वर्षीया सोनमनिया देवी, मेराल के बानाजंघा में 32 वर्षीय उदय सिंह, धनबाद के राजगंज (चुंगी गांव) में एक महिला और बोकारो के पिंड्राजोरा (वाबडोह) में 21 वर्षीय अमित कुमार महतो की मौत हो गई. वहीं, मृत बच्ची के माता-पिता, पलामू के नौडीहा में तीन लोग और कोडरमा की पूनम देवी समेत कुल 8 लोग घायल हुए हैं. जबकि, गिरिडीह के बेंगाबाद में एक बच्ची बेहोश हो गई.

मौसम विभाग ने आंधी और बारिश को लेकर इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

बोकारो में चली सबसे तेज आंधी

  • मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राज्य में सबसे तेज हवा बोकारो जिले में रिकॉर्ड की गई.
  • बोकारो में ही सबसे अधिक 24.5 मिमी बारिश दर्ज की गई.
  • राजधानी रांची में 14 मिमी बारिश हुई.
  • हजारीबाग में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही और तेज आंधी के कारण कई पेड़ उखड़ गए.
  • गुमला जिले में खराब मौसम के चलते घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही.

पारे में 9 डिग्री तक की गिरावट

भीषण गर्मी से जूझ रहे पलामू, उत्तरी-दक्षिणी छोटानागपुर, कोयलांचल, संताल और कोल्हान समेत पूरे राज्य को इस बारिश से बड़ी राहत मिली है. तापमान गिरने से मौसम काफी ठंडा हो गया है. हजारीबाग में अधिकतम तापमान सबसे कम 28.1 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम पारा पिछले दिन की तुलना में करीब 9 डिग्री गिरकर 27.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. जबकि, न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, ये बेमौसम बारिश आगामी खरीफ फसल के लिए बेहद फायदेमंद मानी जा रही है.