Movie prime

हजारीबाग में तनावपूर्ण माहौल: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के दौरे के दौरान फांसी की मांग तेज...

Hazaribagh: पिछले दिनों हजारीबाग में एक नाबालिग बच्ची का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ था. परिजन और स्थानीय लोगों को शक है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई है. चार दिन बाद लड़की का अंतिम संस्कार किया गया. घटना के बाद, भाजपा के कई बड़े नेताओं ने गांव का दौरा किया और परिवार को सांत्वना दी. इस घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है. हर ओर इस घटना की निंदा हो रही है. अपराधियों को गिरफ्तार करना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है.
 
HAZARIBAGH

Hazaribagh: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना इलाके का दौरा किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात की, साथ ही उन्हें हर मुमकिन मदद का भरोसा दिया. मुलाकात के दौरान, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि केंद्र सरकार बेटियों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर कई योजनाएं चला रही है. उन्होंने कहा, "झारखंड में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. हजारीबाग में दिल दहलाने वाली घटना घटी है."

उन्होंने चिंता जताई कि घटना के एक हफ्ते से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया गया था. उन्होंने कहा, "अगर जल्द ही गिरफ्तारी नहीं हुई तो सोमवार को हजारीबाग बंद किया जाएगा. सरकार और प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने में काफी लचर दिख रहा है."

विष्णुगढ़ में आक्रोशित लोगों ने घटना की निंदा करते हुए कैंडल मार्च निकाला और जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की. स्थानीय महिलाओं ने कहा कि समाज की महिलाएं काफी भयभीत हैं कि उनकी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. घटना के सात दिन बाद भी पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. अगर अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तो असामाजिक तत्वों का हौसला बढ़ता है. स्थानीय लोगों ने अपराधियों को फांसी देने की मांग की है.

इस घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है. हर ओर इस घटना की निंदा हो रही है. अपराधियों को गिरफ्तार करना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है.

दरअसल, पिछले दिनों हजारीबाग में एक नाबालिग बच्ची का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ था. परिजन और स्थानीय लोगों को शक है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई है. चार दिन बाद लड़की का अंतिम संस्कार किया गया. घटना के बाद, भाजपा के कई बड़े नेताओं ने गांव का दौरा किया और परिवार को सांत्वना दी.